एक्सप्लोरर

CBI Raid: RJD पर जमकर बरसे सुमो, कहा- अवैध संपत्ति के दस्तावेजी सबूत के आधार पर कार्रवाई कर रही सीबीआई

अवैध तरीके से संपत्ति बनाने के मामले में पटना और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है. इसी के विरोध में पटना में राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए.

पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2008 में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का मामला आरजेडी के वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने उठाया था. दोनों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन देकर लालू प्रसाद के विरुद्ध जांच की मांग की थी. मोदी ने कहा कि लालू-राबड़ी का परिवार आज 141 कीमती भूखंड, 30 फ्लैट और दर्जनों भवनों का मालिक है. गरीब परिवार से आने वाले लालू प्रसाद बताए कि इतनी संपत्ति कहां से आई?

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने अमीर बनने के लिए तरीका अपनाया “तुम मुझे अपनी जमीन दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा.” इस तरह उन्होंने जमीन-जायदाद बनाने के लिए सत्ता और मंत्री पद का खुल कर दुरुपयोग किया. मोदी ने कहा कि जो ललन चौधरी विधान परिषद में और हृदय नाथ चौधरी रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी है, पहले नौकरी के लाभार्थी से उनके नाम जमीन रजिस्ट्री करवा दी और बाद में इन दोनों से करोड़ों की संपत्ति राबड़ी देवी और हेमा यादव के नाम से गिफ्ट करा दी.

ये भी पढ़ें- मंत्री जीवेश मिश्रा ने RJD सुप्रीमो पर कसा तंज, कहा- अब लालू एंड फैमली को 'रेड' के बिना नींद कहां आती है

राजनीतिक रंग देने की कोशिश

इस दौरान बीजेपी नेता ने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से संपत्ति बनाने के पुख्ता दस्तावेजी सबूत के आधार पर जब सीबीआई अपना काम कर रही है, तब आरजेडी इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है. राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सीबीआई की इस कार्रवाई पर आरजेडी नेताओं के बयान को भी राजनीति से प्रेरित बताया.

राबड़ी आवास से बाहर निकलने के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद

गौरतलब है कि राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास, दिल्ली में मीसा भारती समेत पूर्व सीएम लालू यादव 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड हो रही है. सीबीआई की इस छापेमारी के विरोध में आरजेडी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए औऱ जमकर हंगामा करने लगे. राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए हैं. इसे देखते हुए सीबीआई अधिकारियों को आवास से बाहर निकलने के लिए लोकल पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

ये भी पढ़ें- CBI Raid: छापेमारी के दौरान आवास के अंदर की तस्वीर, राबड़ी देवी के चेहरे पर दिखा तनाव, साथ में दिखे तेज प्रताप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget