एक्सप्लोरर

Caste Census: केंद्र ने लिया जातीय जनगणना कराने का फैसला, बोले सीएम नीतीश- हमलोगों की पुरानी मांग...

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सरकार को धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा कि जाति जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य है. जाति जनगणना कराने की हमलोगों की मांग पुरानी है.

Caste Census News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए जाति जनगणना कराने का ऐलान कर दिया है. यह जनगणना मुख्य जनगणना के साथ ही कराई जाएगी. इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है, वहीं लंबे समय से विपक्ष की मांग भी रही थी, जिसे केंद्र सरकार ने कराने से इनकार कर दिया था. अब सरकार के इस फैसले के बाद उसके सहयोगी दलों ने इसे स्वागतयोग्य बताया है.  

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सरकार को धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा कि जाति जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य है. जाति जनगणना कराने की हमलोगों की मांग पुरानी है. यह बेहद खुशी की बात है कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय किया है.

सीएम नीतीश ने ये भी कहा, "जाति जनगणना कराने से विभिन्न वर्गों के लोगों की संख्या का पता चलेगा जिससे उनके उत्थान एवं विकास के लिए योजनाएँ बनाने में सहूलियत होगी। इससे देश के विकास को गति मिलेगी। जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन तथा धन्यवाद".

विपक्ष से एक बड़ा मुद्दा छिन गया

वहीं ऐन बिहार चुनाव के समय ये फैसला करके केंद्र सरकार ने विपक्ष से एक बड़ा मुद्दा छीन लिया है. सत्ता पक्ष के लोगों का कहना है कि कांग्रेस और पिछली सरकारों ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया है. आजादी के बाद से किसी भी जनगणना प्रक्रिया में जाति को शामिल नहीं किया गया. कई मंत्रियों ने एक साथ बैठकर जाति जनगणना का प्रस्ताव रखा, इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ. औपचारिकता के लिए सर्वे कराकर मामले को छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: Caste Census: कभी केंद्र ने ठुकराई थी सीएम नीतीश की मांग, अब जातीय गणना कराने का फैसले पर आया JDU का रिएक्शन

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget