एक्सप्लोरर

Bihar News: 'रिश्वत लेकर छोड़ा जाता है', ट्रक एसोसिएशन के आरोप पर बगहा में DSP पर FIR, ऐसे होती थी वसूली

Bagaha DSP: डीएसपी दिलीप कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ चंपारण ट्रक एसोसिएशन ने डीआईजी को आवेदन देकर शिकायत की थी. डीएसपी पर ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप है.

FIR On DSP Dilip Kumar: बगहा में यातायात डीएसपी दिलीप कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बाद सोमवार (20 जनवरी) को मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. दरअसल एक सप्ताह पहले डीएसपी पर चंपारण ट्रक एसोसिएशन ने ओवरलोड ट्रकों के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे और डीआईजी को आवेदन दिया था. इस आवेदन पर चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरिकिशोर राय ने प्राथमिक जांच की तो आरोप सही पाए गए. 

सरकार को भी भेजी गई मामले की रिपोर्ट 

मामले में डीआईजी ने आरोपी डीएसपी दिलीप कुमार, बगहा निवासी पिंटू कुशवाहा और धनंजय सिंह सहित एक अन्य सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे और साथ ही इस मामले की रिपोर्ट सरकार को भी भेजी है. बताया जाता है कि थाना खुलने के बाद जिले में डीएसपी की यह पहली पोस्टिंग थी. बगहा थाना कांड संख्या 19/25, 20/1/2025 धारा 7(ए) 7(बी) 8/12/13 (1)(ए) आरडब्लू 13(ए) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2016 के तहत कार्रवाई की गई है. 

मालूम हो कि यातायात डीएसपी दिलीप कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ चंपारण ट्रक एसोसिएशन ने चंपारण रेंज के डीआईजी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि डीएसपी ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष राम आशीष राव ने आरोप लगाया था कि वाहनों को जबरन रोका जाता है और कांटा कराने के दौरान जान बूझकर वजन बढ़वा दिया जाता है, जिससे गाड़ियां ओवरलोड दिखे.

ट्रक चालकों से रिश्वत लेकर छोड़ा जाता था

इसके बाद ट्रक चालकों से रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ा जाता है. मोल भाव न होने पर ट्रक को डीटीओ या माइनिंग ऑफिसर के पास भेज दिया जाता है. डीएसपी का कहना था कि बगहा में अगर वाहन चलाना है तो पासिंग सर्टिफिकेट देकर सिस्टम में वाहन चलाना होगा. इसके लिए बगहा के पिंटू कुशवाहा और धनंजय सिंह के माध्यम से 1000 रुपये प्रति वाहन देना होगा.

इस मामले में डीआईजी हरिकिशोर राय ने बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज को जांच का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की जाएगी. यह पहली बार है, जब किसी डीएसपी के खिलाफ इस जिले में इस तरह की कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ेंः Kumbh Mela: क्या कुंभ मेले में तेजस्वी यादव जाएंगे? बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget