एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बिहार के दो बड़े नेताओं को बागेश्वर धाम के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में परिवाद दायर

Bihar News: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बिहार में जमकर बयानबाजी हो रही है. वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बयानबाजी का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है.

मुजफ्फरपुर: जिला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में 'जाप' सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के खिलाफ परिवाद दायर करवाई गई है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर शनिवार को परिवाद दायर की गई है. मामले को लेकर परिवादी ने कहा कि बाबा बागेश्वर (Bageshwar Dham) धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करोड़ों हिन्दुओं की भावना के केंद्र हैं और उनके खिलाफ में जगदानंद सिंह और पप्पू यादव के द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से आहत होकर मामला दर्ज कराया गया है.

इस मामले में 16 मई को होगी सुनवाई

परिवादी सह अधिवक्ता अनील सिंह ने मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में 16 मई को सुनवाई की तिथि को मुकर्रर हुई है. मामले में आईपीसी की धारा 295(ए)153,153(ए) 505 और 34 लगाई गई है. वहीं, इस मामले को लेकर परिवादी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू यादव के द्वारा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई है.

'हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है'

अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बाबा बागेश्वर के खिलाफ की जा रही बयानबाजी, जो कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ इस प्रकार की कोई भी टिप्पणी करना हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, जिससे आहत होकर मैंने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दायर किया हूं, जिसको कोर्ट में स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 16 मई 2023 को मुकर्रर किया है.

आरजेडी कर रही है विरोध

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं. इसको लेकर बिहार में राजनीतिक जुबानी जंग छिड़ गई है. मंत्री तेज प्रताप यादव सहित आरजेडी के कई नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को उन्मादी करार दे दिया था. उन्होंने यहां तक कह डाला था कि ऐसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए. इसके साथ ही 'जाप' प्रमुख पप्पू यादव लगातार तीखा हमला बोल रहे हैं. वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सपोर्ट में बीजेपी आ गई है.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Sarkar: अब धीरेंद्र शास्त्री पर चिराग पासवान की राय भी जान लीजिए, अच्छे-अच्छे नेताओं की बोलती बंद कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget