एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जन सुराज के कैंडिडेट विनायक गौतम ने किया नामांकन, बताया अपना एजेंडा

Tirhut Graduate Constituency Election: तिरहुत विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने कहा कि राजनीति से वह जनता की सेवा करना चाहते हैं.

Prashant Kishor News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में जन सुराज की ओर से नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद डॉ. विनायक गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे पेशे से डॉक्टर हैं. अब तक उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से सेवा की है. इसी तरह वे राजनीति में भी पूरी ईमानदारी से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. 

प्रशांत किशोर का जताया आभार 

डॉ. विनायक गौतम ने कहा कि राजनीति उनके लिए जनता की सेवा करने का दूसरा जरिया है. दावा किया कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है. इसके साथ ही जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर शत प्रतिशत खरा उतरूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे बिहार की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और अगर ऐसा नहीं कर पाए तो अगली बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.

मनोज भारती ने सभा को किया संबोधित

वहीं, नामांकन सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विनायक गौतम ने भी मेरी तरह नेतरहाट स्कूल से पढ़ाई की है. डॉ. विनायक इस क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं. वे उनके बीच रहकर उनकी सेवा करते रहे हैं. इसीलिए जन सुराज ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है और भविष्य में भी जन सुराज उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाएगा जो स्थानीय और जमीन से जुड़े हुए लोग हों. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन सुराज का अभियान सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि हमारा संकल्प बिहार में बदलाव लाना है.

ये भी पढ़ें: Katihar Station: कटिहार स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर हुई मौत, आत्महत्या या हादसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget