एक्सप्लोरर

Buxar Road Accident: बक्सर में स्कॉर्पियो और बस में टक्कर, छह लोगों की मौत, 15 से अधिक गंभीर रूप से जख्मी

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर गांव के पास की घटना है. चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.

बक्सरः जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर गांव के पास यात्री बस और स्कॉर्पियो की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. घटना शनिवार शाम करीब सात बजे के आसपास की है. हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. बक्सर के एसपी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

इस हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भाकपा माले के डुमरांव विधायक अजीत सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे. उन्होंने दुख जताया और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़ास निकाली. कहा कि अगर यहां बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था होती तो लोगों का इलाज सही से होता, लेकिन यहां इलाज भगवान भरोसे है.

यह भी पढ़ें- Sushil Kumar Modi’s Son Wedding: नोएडा में हुई सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटे की शादी, जानें क्या करती हैं उनकी नई बहू

स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं

इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. गाड़ी पर चिकित्सा पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ है. हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें कुछ लोग धरहरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्राइवेट अस्पताल के के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि लगभग 16 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण सभी को बेहतर इलाज के लिए दूसरी जगह रेफर कर दिया गया है. सभी शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे में कई घायलों की स्थिति चिंताजनक है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: गोपालगंज में लालू प्रसाद यादव पर क्या बोल गए BJP के मंत्री जनक राम? 'राम के घर में देर होता है अंधेर नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget