एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर के कोरानसराय थाने में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, कंप्यूटर रूम में रखा गया था, थानाध्यक्ष सस्पेंड

Suicide in Police Station: 15-20 दिन पहले बच्चों के खेल-खेल में विवाद हुआ था. उसके बाद मारपीट हुई थी. इसी मामले में पुलिस यमुना सिंह को गिरफ्तार कर थाने लाई थी.

बक्सर: जिले के कोरानसराय थाने में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बुधवार देर रात की है. कोपवा गांव के यमुना सिंह (65 से 70 साल) को बुधवार की शाम ही गिरफ्तार कर थाने लेकर आई थी. थाना लाने के बाद पुलिस ने उन्हें हाजत में बंद नहीं किया था बल्कि कंप्यूटर रूम में ही रखा था. यहीं टेबल पर चढ़कर पंखे में गमछा के सहारे लटककर फांसी लगा ली. इस घटना के बाद बक्सर के एसपी ने कोरानसराय के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.

बताया जाता है कि मृतक यमुना सिंह के परिजन और भोला पासवान एवं मिथिलेश पासवान के परिजनों के बीच लगभग 15-20 दिन पूर्व बच्चों के खेल-खेल में विवाद हुआ था. इसमें मारपीट भी हुई थी. इसी मामले में थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने यमुना सिंह को गिरफ्तार किया था. आज गुरुवार की सुबह जब पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो शव को उतारा गया. सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. 

कई थानों की पुलिस कर रही कैंप

इधर थाने में हुई इस तरब की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के विरोध में कोपवा गांव के सामने मुख्य सड़क पर लोगों ने डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग को जाम कर दिया. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस कोरानसराय में कैंप कर रही है. पूरी घटना में वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

इस मामले में बक्सर के एसपी कोरानसराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम को सस्पेंड कर दिया है. इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. मृतक के परिजनों का आरोप है यह आत्महत्या नहीं बल्कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण यह घटना हुई है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Kidney Case: मुजफ्फरपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भूटान तक फैला चुका था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget