एक्सप्लोरर

Buxar News: 11 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया नगर, धर्म संसद में शामिल होंगे मोहन भागवत, राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Dharm Sansad in Buxar: सोमवार की रात अहिल्या नगरी अहिरौली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संत सनातन संस्कृति समागम में 11 लाख मिट्टी के दीए जलाए गए. नव दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू किया गया.

बक्सर: जिले के अहिल्या नगरी अहिरौली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संत सनातन संस्कृति समागम का सोमवार को शुभारंभ हुआ. यहां रात में 11 लाख मिट्टी के अलग-अलग रंगों के बने दीए के जलते ही नगर जगमगा गया. राम ज्योति छवि को दर्शाते हुए देव दीपावली पर अलग-अलग रंगों से 11 लाख 30 हजार दीपों द्वारा विश्व कीर्तिमान बनाया गया. कल बुधवार को मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) इस समागम का हिस्सा बनेंगे.

नौ दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

पद्म विभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के द्वारा नौ दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू किया गया. देश के कोने कोने से आए लोगों के साथ जिले के लाखों लोग इस दृश्य के गवाह बने. कार्यक्रम नौ दिनों तक चलेगा. महान संत जीयर स्वामी महाराज के तत्वाधान में यह यज्ञ हो रहा है. इसमें जगत गुरु रामानंद स्वामी रामभद्राचार्य के मुख से राम कथा सुनने को मिलेगा. 

भगवान राम की भूमि

रामभद्राचार्य ने कहा कि आज मैं इस पावन भूमि पर आकर धन्य हो गया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा की यह भूमि श्री राम की प्रथम कर्मभूमि है. यहां उन्होंने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों का विध्वंस कर धर्म का विजय पताका फहराया. ऋषि मुनियों को धर्म कर्म करने के लिए तमाम विघ्नों को समाप्त किया. यहां से भगवान श्री राम प्रक्रमी राम के रूप में विश्व विख्यात हुए. उन्होंने बताया कि राम का नाम लेने से प्राणियों का उद्धार हो जाता है.      

मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जताई खुशी

इस समागम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी थे. उन्होंने जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का अंगवस्त्र और फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया. इस अवसर पर कृष्णानंद शास्त्री पौराणिक, छविनाथ त्रिपाठी, अर्जित शाश्वत, अविरल शाश्वत समेत जिले और देश विदेश से आए करीब एक लाख लोग गवाह बने. कल कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए मोहन भागवत भी पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें- Watch: हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर होता है भूत खेला, नजारा देखकर रह जाएंगे दंग, नरमुंड के साथ झूम रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget