एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, दुकान बंद कर जा रहा था घर, लूटपाट करने पहुंचे 6 बदमाश

Buxar Crime News: चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर रात के करीब आठ बजे के आसपास की यह घटना है. व्यवसायी को हाथ में गोली लगी है. एसपी ने घायल व्यवसायी से घटना की जानकारी ली है.

Buxar News: बेखौफ बदमाशों ने बक्सर में गुरुवार (02 मई) की रात करीब आठ बजे एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. लूट के प्रयास के दौरान व्यवसायी को गोली मारी गई है. घटना की सूचना मिलते ही जिले के स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत फैल गई है. हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही खुद जिले के एसपी एक्शन मोड में आए और घायल व्यवसायी से मिलकर घटना की जानकारी ली.

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा में स्वर्ण व्यवसायी विजय वर्मा आभूषण का कारोबार करते हैं. विजय वर्मा को उस वक्त बदमाशों ने गोली मारी जब वह चौसा से अपनी दुकान बंद कर घर (बक्सर) जा रहे थे. इस पूरे मामले को लेकर व्यवसायी ने बताया कि चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर भैया-बहनी मिश्रवलिया के पास यह घटना हुई है. दो बाइक पर छह बदमाश सवार थे. हथियार का भय दिखाकर उनसे लूट का प्रयास किया गया.

भागने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

व्यवसायी विजय वर्मा ने कहा कि बदमाशों को देखते हुए उन्होंने अपनी बाइक छोड़ दी और भागने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी. गोली उनके हाथ में लग गई. फिर उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो राहगीरों ने बचाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. हाथ में गोली लगने की वजह से पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी खतरे से बाहर है.

क्या कहते हैं बक्सर के एसपी मनीष कुमार?

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की. घटना की सूचना मिलने पर बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने खुद इस पूरी घटना की जानकारी ली. इस दौरान एसपी ने बताया कि व्यवसायी अपने घर जा रहे थे. इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह बदमाशों ने बाइक छीनने का प्रयास किया. इसी दौरान वह बदमाशों की गोली से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बिहार में सोने की बाली के लिए हत्या? 5 महीने पहले हुई थी शादी, अब मच गया हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget