एक्सप्लोरर

Buxar News: गंगा नदी में एक साथ 5 लाश मिलने से मचा हड़कंप, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने दफनाया, अब जांच के आदेश

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी बक्सर जिले के चौसा महादेवा गंगा घाट से एक साथ सैकड़ों शव मिले थे. उस समय भी प्रशासन ने शवों को जेसीबी की मदद से दफना दिया था.

बक्सर: बिहार के बक्सर शहर के रामरेखा घाट के पास से बुधवार को एक साथ पांच शव मिले. इससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. इसके बाद दलबल के साथ सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा रामरेखा घाट पहुंचे. इसके बाद आनन-फानन में शवों को डिस्पोज कराया गया. पांच शवों में तीन पुरुष और दो महिलाओं के है.

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी बक्सर जिले के चौसा महादेवा गंगा घाट से एक साथ सैकड़ों शव मिले थे. तब जिला प्रशासन ने महादेवा घाट पर ही गड्ढे खोदकर सभी शवों को जेसीबी की मदद से दफना दिया था. वहीं, एक बार फिर बक्सर में गंगा नदी से पांच शव मिलने से शहर में चर्चा का बाजार गर्म है. लोगों में एक बार फिर पिछले कोरोना काल का भय सताने लगा है.

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: पुरानी रंजिश में मां-बेटी को पड़ोसियों ने पीटा, साक्ष्य दिखाने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

निर्मल गंगा अभियान की खुली पोल
गौरतलब है कि भारत सरकार की तरफ से एक तरफ गंगा को स्वस्छ बनाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है. निर्मल गंगा स्वच्छ गंगा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है. सरकार के तमाम नुमाइंदे भी अपने-अपने दावे कर रहे हैं. ऐसे में इस तरह एक साथ गांग नदी में पांच शवों के मिलने से इस अभियान का पोल भी खुल रहा है.

अब तक शवों की नहीं हुई पहचान 
हालांकि, बक्सर जिला प्रशासन अब पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है, लेकिन यह शव किनके हैं और कहां से आए हैं? इस बात पर कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग पुरानी मान्यताओं के अनुसार, मृत शव जलाते नहीं है बल्कि गंगा में प्रवाहित कर देते हैं. इससे जीवनदायिनी गंगा प्रदूषित होती है और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है. 

ये भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, जंगल में उठा ले गए पांच दरिंदे, लड़की की स्थिति गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget