एक्सप्लोरर

Buxar News: CM नीतीश ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, प्राचीन बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम का अब होगा कायाकल्प

सीएम नीतीश कुमार ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम के सौंदर्यीकरण के लिए कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस कार्य के लिए करीब 9 करोड रुपये की राशि स्वीकृति की गई है.

बक्सर: जिले के प्राचीन बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के लिए एक अच्छी खबर है. ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम की अब तस्वीर बदल जाएगी. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को यहां के लिए कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस कार्य के लिए पर्यटन विभाग ने लगभग 9 करोड रुपये की राशि स्वीकृति की है, जिसमें मंदिर का सौंदर्यीकरण का काम होना है. इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) भी जुड़े थे.

बता दें कि यहां के पंडा समाज और स्थानीय लोगों की तरफ से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम को विकसित करने की मांग लंबे समय से चल रही थी. बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम के प्रांगण में एक ऐतिहासिक तालाब है, जिसका सौंदर्यीकरण करने के अलावा पार्क निर्माण से लेकर कई ऐसे काम किए जाने हैं, जिससे आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके. गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने इस बाबत जिला प्रशासन से भी मांग रखी थी, जिसके बाद प्रशासन के तरफ से सरकार को इस संबंध में अवगत कराया गया था. अब इस कार्य को लेकर सारी बाधाएं लगभग साफ हो गई हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ही ब्रह्मपुर का बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम एक नए रूप में नजर आएगा.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh Sawan Song: पावरस्टार पवन सिंह के इस बोल बम गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यू-ट्यूब पर मचा रहा धमाल

यहां मोहम्मद गजनी भी हुआ है नतमस्तक

दरअसल, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम मंदिर काफी प्राचीन है. ऐसी मान्यता है कि यहां के भोलेनाथ के दर्शन मात्र से ही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. बड़े से बड़े संकट से भी यहां आकर छुटकारा मिल जाता है. यही वह मंदिर है जहां भोलेनाथ ने स्वयं के मंदिर का दरवाजा रातो-रात एक तरफ से दूसरी ओर मोड़ दिया था, जिसके बाद यहां आक्रमण करने वाले राजा मोहम्मद गजनी भी नतमस्तक होकर चला गया था. बताया जाता है कि मंदिर का मुख्य द्वार पहले पूर्व दिशा में तलाब की तरफ था, पर मोहम्मद गजनी के आक्रमण के समय बाबा के प्रभाव से इसका द्वार रातो-रात उत्तर की तरफ खुल गया था. इसके बाद मोहम्मद गजनी की सेना यहां से लौट गई थी.

अब ‘ब्रह्मपुर धाम’ होगा रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम

इधर, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम में पर्यटन को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने एक और पहल की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास के बाद अपने भाषण में कहा कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ब्रह्मेश्वर नाथ धाम स्टेशन किया जाएगा, ताकि पर्यटन और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से यहां की महत्ता को जाना जा सके. सीएम ने कहा कि इसके लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा. बता दें कि ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर से रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन की दूरी चार किमी है, जो पटना-पं दीनदयाल रेलखंड पर स्थित है.

ये भी पढ़ें- Anant Singh: अनंत सिंह को फिर हुई 10 साल की सजा, अब सरकारी आवास में अवैध हथियार रखने के मामले में पाए गए दोषी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget