एक्सप्लोरर

जुम्मे की नमाज में भारतीय सेना के लिए मांगी दुआ, नमाजियों ने लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे

Buxar News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बक्सर में जुम्मे की नमाज अदा की गई. नमाजियों ने भारतीय सेना की विजय के लिए दुआ मांगी. नमाज के बाद पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए.

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई से भारत में उत्साह का माहौल है. 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर सेना को बधाई मिल रही है. आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारतीय एकजुट हैं. विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों ने भी कार्रवाई का समर्थन किया है. हिंदू-मुसलमान सभी सेना के शौर्य को सलाम कर रहे हैं. बक्सर में जुम्मे की नमाज के दौरान विशेष दुआ मांगी गई.

नमाजियों ने भारतीय सेना की विजय के लिए कामना की. जुम्मे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद से बाहर निकले. इस दौरान 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए गए. नमाजियों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार नापाक कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में मुसलमानों को भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन है. उन्होंने कहा कि मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी गई.

पहलगाम आतंकी हमले की भर्त्सना

नमाजियों ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना भी की. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया भर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान देते हुए आतंक को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया था. 

बिहार के लोगों ने दिखाई एकजुटता

6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया. कार्रवाई के बाद देश में खुशी की लहर फैल गई. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. भारत में पाकिस्तान घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. विकट परिस्थिति में भारत के लोगों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है. 22 अप्रैल को पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या से आतंकियों के खिलाफ गुस्से की लहर दौड़ गई थी.  

ये भी पढ़ें- 'काम पर लौटें या कार्रवाई के लिए रहें तैयार', हड़ताल पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget