एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में पेड़ पर लटका मिला शिक्षक का शव, दो दिनों से थे गायब, इलाके में फैली सनसनी

Buxar News: पुराना भोजपुर में आम के पेड़ पर लटकते हुए शिक्षक का शव मिला. इसके बाद शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया और जांच कर रही है.

Buxar Crime News: बक्सर (Buxar) के डुमरांव (Dumraon)अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ओपी थाना क्षेत्र स्थित पुराना भोजपुर में शुक्रवार को बगीचे में आम के पेड़ पर लटकते हुए शिक्षक के शव की सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल, दो दिनों से शिक्षक जब स्कूल नही पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने उनके परिजनों से सम्पर्क किया. उसके बाद भी जब शिक्षक के बारे में नहीं जानकारी मिली. इसके बाद शुक्रवार को अचानक स्थानीय लोगों ने आम के पेड़ पर लटकते हुए एक व्यक्ति का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस बगीचे में पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर जांच में जुट गई. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. शव की पहचान दार्जिलिंग के निवासी 25 वर्षीय अनिल छेत्री के रूप में हुई, जो शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. इस मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनों को भी दे दी है. मामले में जानकारी देते हुए श्री राम आईटीआई के संस्थापक राम केसरी ने बताया कि अनिल छेत्री आईटीआई में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वो दार्जिलिंग के खोखर बाग थाना क्षेत्र के खास महल गांव के रहने वाले थे.

पेड़ से लटकता मिला शिक्षक का शव
वो पुराना भोजपुर स्थित इस आइटीआई के पास एक किराये के मकान में रहते थे. बावजूद इसके वे दो दिनों से गायब थे. इसको लेकर मृतक के परिजनों से संपर्क करने पर भी शिक्षक की जानकारी नहीं मिल पाई. इसी दौरान शिक्षक का शव आम के पेड़ पर रस्सी से लटकता पाया गया. वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि आईटीआई के शिक्षक दो दिनों से गायब होने की जानकारी मिली. इसके बाद पेड़ से लटकता उनका शव मिला. 

पुलिस कर रही मामले की जांच
डुमरांव डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला कुछ खुलकर सामने आ पाएगा. देखने से शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल एसएचओ को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.  बहरहाल शिक्षक के शव मिलने के बाद एक तरफ जहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है कि ये आत्महत्या है या हत्या. इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. 

हालांकि जिस बगीचे में शिक्षक का शव पाया गया, उसी के पास मौजूद मकान में वो रहते थे. बगीचे के दूसरे हिस्से में लोग झोपड़ी नुमा कुटिया बनाकर रहते हैं. इसके बावजूद भी आश्चर्य इस बात का है कि, दो दिनों से इतनी बड़ी घटना की किसी को जानकारी नहीं हुई. ये भी एक अपने आप में सवाल पैदा करता है. अब देखना है कि पुलिस कितनी जल्द इस मामले का खुलासा करती है.

Bihar News: मैकेनिकल इंजीनियर ने पिता से पैसों के लिए रची खुद के अपहरण की साजिश, जानें पूरा मामला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget