एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बक्सर के DM मुकेश पांडेय की हत्या हुई थी', पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा, कहा- CBI जांच हो

Bihar Politics: पप्पू यादव सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. बक्सर में जमीन अदिग्रहण को लेकर हो रहे हंगामे के बीच जाप सुप्रीमो ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है.

पटनाजन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बक्सर जिले में जमीन अधिग्रहण को लेकर हुए हंगामा पर बड़ा खुलासा किया. बक्सर में छह लेन सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंने शासन-प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया. कहा कि जमीन अधिग्रहण में 70 से 75 प्रतिशत पैसा गबन किया गया है. 2017 में बक्सर के डीएम मुकेश पांडेय की आत्महत्या मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए. पप्पू यादव ने दावा किया कि डीएम मुकेश पांडेय ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया था.

पप्पू यादव ने जल विद्युत परियोजना को लेकर भी गंभीर आरोप लगाया. कहा कि परियोजना का काम 75 प्रतिशत हो जाने के बावजूद अधिकांश लोगों को पैसा नहीं दिया गया. सिर्फ 35 प्रतिशत लोगों को भुगतान किया गया. एलएंडटी कंपनी से नेताओं ने पैसा लिया. अश्विनी चौबे की पत्नी और मुन्ना तिवारी के लोगों ने पेटी कॉन्ट्रैक्ट लेकर काम किया. मुआवजे को लेकर कमेटी ने भी खेल किया है.  जमीन अधिग्रहण में लोगों ने पैसे का बंदरबांट किया. इस मामले में सीबीआई जांच हो.

'मुकेश पांडेय और नैयर ने आत्महत्या क्यों की'

पप्पू यादव ने कहा- "मैंने प्रधानमंत्री, होम मिनिस्टर, अपराध शाखा भारत सरकार और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. इस मामले में दो अधिकारी मुकेश पांडेय और नैयर ने आत्महत्या क्यों की और रिव्यू कमेटी ने पैसा गबन किया इसकी जांच की जाए."

डीएम के सुसाइड की बात आई थी सामने

बता दें कि बक्सर जिले के तत्कालीन डीएम मुकेश पांडेय का 10 अगस्त 2017 को यूपी के गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी. लीला पैलेस होटल में मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि वह अपनी पत्नी और अपने मां-बाप के बीच हो रहे झगड़े से परेशान थे और इसी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं. मुकेश के ससुर ने सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. अब जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बड़ा सवाल उठाया है.

यह भी पढ़ें- Caste Census: तेजस्वी यादव ने बताया कास्ट सेंसस क्यों है जरूरी? कहा- अधूरे आंकड़े के कारण ही गरीबों की दुर्दशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget