एक्सप्लोरर

Budget Session: कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों को मनाया, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान महागठबंधन और बीजेपी नेताओं ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाया.

पटना: बजट सत्र के दौरान विधानसभा (Bihar Assembly) में बीजेपी (BJP) के नेताओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया. बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान (Lakhendra Paswan) पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. बीजेपी के विधायक पोर्टिको में बैठ गए थे. इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक पैदल मार्च किया और इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की. वहीं, बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में बैठे बीजेपी के विधायकों को समझा-बुझाकर विधानसभा के अंदर कांग्रेस (Congress) विधायक अजीत शर्मा (Ajit Sharma) ले गए. 

तेजस्वी के इशारे पर हुई है कार्रवाई- विजय सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी के इशारे पर बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को माइक तोड़ने के झूठे आरोप में निलंबित किया गया है. स्पीकर सत्तापक्ष के लिए काम कर रहे हैं. सदन में बीजेपी विधायकों को बोलने नहीं दिया जाता. विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. लालू परिवार सिर्फ भ्रष्टाचार कर रहा. यह किसी को नहीं दिख रहा. 'जमीन के बदले नौकरी घोटला' क्या है ? 

'2021 में आरजेडी के विधायकों ने किया था हंगामा'

आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2021 में आरजेडी के कई विधायक पुलिस विधेयक पेश होने के दौरान सदन में हंगामा किए थे. टेबल-कुर्सी तोड़ा गया था. आसन पर प्रेम कुमार तब थे. मैं तब स्पीकर था. आचार समिति की रिपोर्ट को सदन में पटल पर भी रखने नहीं दिया गया था. बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान पर जो लोग एक्शन लिए, उन लोगों को यह मामला नहीं दिखा क्या? राज्यपाल हमारे गार्जियन हैं, मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे. वहीं, इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक पैदल मार्च कर राज्यपाल से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें: Watch: 'RJD के विधायक नशे वाला लड्डू खिलाने आए थे', BJP ने लगाया आरोप, MLA अरुण सिन्हा का कुर्ता फटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget