एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BSP का 'मास्टरप्लान' तैयार! महागठबंधन या BJP किसका होगा नफा-नुकसान? यहां जानें

Bihar Politics: बिहार में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर में पूरे प्रदेश से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में पूरे देश की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं मायावती (Mayawati) की बहुजन समाज पार्टी एकला चलो की राह पर है. बहुजन समाज पार्टी पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अकेले 2024 के लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. बिहार में सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारेगी. बिहार में मायावती की पार्टी अब अपने प्लान को तैयार करने में जुट गई है.

राजगीर में होने जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण

बिहार में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है. बीएसपी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा है कि चार से छह जुलाई तक नालंदा के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में प्रशिक्षण होने जा रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे प्रदेश से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रशिक्षण देने के लिए बहुजन समाज पार्टी के कई एक्सपर्ट प्रशिक्षक आ रहे हैं.

अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत, मान्यवर कांशीराम की विचारधारा, बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा, बूथ लेवल मैनेजमेंट के बारे में बताया जाएगा. लोकसभा चुनाव में बिहार की हर सीट पर मजबूती से लड़कर जीत हासिल करने और बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. अनिल कुमार ने कहा कि बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर काफी उत्साहित हैं.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

बहुजन समाज पार्टी बिहार में मजबूत होती है तो क्या होगा? इस पर राजनीति विशेषज्ञ अरुण कुमार पांडेय का कहना है मायावती की पार्टी बहुत पहले से बिहार में पांव पसार चुकी है. बिहार में अभी भी उनके साइलेंट वोटर हैं. किसी भी विधानसभा में कुछ न कुछ वोट बीएसपी को मिलते हैं. बीएसपी पहले भी बिहार में चार सीटें जीत चुकी है. साल 2020 में भी एक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज हुई थी तो कई जगहों पर अच्छे वोट मिले थे. बीएसपी का बिहार में बहुत बड़ा जनाधार नहीं है लेकिन उनके कैडर वोटर हैं जो किसी पार्टी का खेल बना सकते हैं और बिगाड़ सकते हैं.

महागठबंधन को नुकसान तो बीजेपी को फायदा

अरुण पांडेय ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में लगभग एक साल है और बीएसपी अगर बिहार में ताबड़तोड़ तैयारी करती है तो वोट बैंक में इजाफा हो सकता है. ऐसे में इसका सीधा नुकसान महागठबंधन को होगा. जो दलित वोट  बीएसपी का है वह पहले महागठबंधन का ही था क्योंकि उन वोटों पर पहले कभी वामदल तो उसके बाद जेडीयू का कब्जा रहा है. कुछ सालों तक आरजेडी का भी उन वोटों पर कब्जा रहा है. बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा क्योंकि महागठबंधन के वोट में बिखराव होने से भारतीय जनता पार्टी को कई जगह जीत हासिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: पटना में नमाज अदा करने आए लोग बोले- 'UCC की कोई जरूरत नहीं', BJP का अगला कदम भी बता दिया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, क्या है दतिया और मांजलपुर का हाल, जानें अपडेट
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, क्या है दतिया और मांजलपुर का हाल, जानें अपडेट
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget