एक्सप्लोरर

Bihar Board Success Story: मोहद्दिसा ने बताया कैसे किया बिहार टॉप, कहा- अगला मिशन UPSC, जानें सफलता के मंत्र

Bihar 12th Arts Toppers: छात्रा ने बताया कि जो छात्र पढ़ने वाले होते हैं वो किसी भी परिस्थिति में पढ़ लेते हैं. डिजिटल युग आ गया है लेकिन, उन्होंने सिर्फ पढ़ाई के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल किया.

पूर्णिया: जिले के बायसी उच्च विद्यालय की छात्रा मोहद्दिसा ने 375 अंक लाकर आर्ट्स संकाय के साथ बिहार टॉपर बनीं हैं. पूर्णिया के अमौर प्रखंड स्थित नहराकोल पंचायत में डोहवाबारी की रहने वाली मोहद्दिसा सुदूर गांव में रहती हैं. उनकी इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है. छात्रा के माता और पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे. मोहद्दिसा के पिता मोहम्मद जुनेद आलम उच्च विद्यालय बायसी के ही सहायक शिक्षक हैं और मां रजिया बेगम एक गृहिणी हैं.

यूपीएससी करना चाहती हैं मोहद्दिसा

मोहद्दिसा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि वो आगे चलकर यूपीएससी पास करना चाहती हैं. अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जो छात्र पढ़ने लिखने वाले होते हैं वह किसी भी परिस्थिति में पढ़ लेते हैं. डिजिटल युग आ गया है लेकिन, उन्होंने सिर्फ 12वीं की पढ़ाई के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल किया. वहीं बाकी छात्रों के नाम संदेश देते हुए मोहद्दिसा ने कहा कि पढ़ाई सबसे अहम है. पढ़ाई के बगैर जिंदगी नहीं है.

पिता भी बेटी के स्कूल में हैं शिक्षक

छात्रा के पिता मो. जुनैद आलम ने बताया कि बेटी को लेकर उन्हें काफी उम्मीदें हैं. वो सब कुछ खुद से करना चाहती इसलिए आज वो राज्य की टॉपर बनी है. उसे कभी पढ़ाई के लिए जोर नहीं दिया गया. शुरू से लगता था कि उसे पढ़ाई के लिए छोड़ दिया जाए ताकि खुद की मर्जी से पढ़ सके. पिता ने कहा कि मोहद्दिसा यूपीएससी करना चाहती है जिसके लिए वो मन और धन से सहयोग करेंगे. पिता जुनैद उसी स्कूल में सहायक शिक्षक हैं जहां से मोहद्दिसा  ने 12वीं की है. बायसी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुजाहिदुल इस्लाम ने बताया कि मोहद्दिसा 11वीं से उनके विद्यालय में पढ़ाई कर रही है. पढ़ने में होनहार है. उसके बिहार टॉप करने पर उन्हें विद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दी गईं हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Arts Toppers 2023: पूर्णिया की मोहनिशा ने आर्ट्स में मारी बाजी, टॉपर को मिलेंगे एक लाथ और लैपटॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget