एक्सप्लोरर

BSEB Inter Exam: भागलपुर में परीक्षा के चौथे दिन 16 ' मुन्ना भाइयों ' को किया गया गिरफ्तार

फर्जी परीक्षार्थियों से जब दूसरे छात्रों के बदले परीक्षा देने का कारण पूछा गया तो उन लोगों ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से ऐसा करना पड़ रहा है. इससे कुछ पैसे मिल जाते हैं.

भागलपुर: बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के चौथे दिन बिहार के भागलपुर जिले में कुल 16 फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया. सभी दूसरे छात्र के बदले बैठकर कर परीक्षा दे रहे थे. सभी को भागलपुर के टीएनबी कॉलेज से गिरफ्तार किया गया है. दूसरे छात्रों के बदले परीक्षा देने का जब उनसे कारण पूछा गया तो उन लोगों ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से ऐसा करना पड़ रहा है. इससे कुछ पैसे मिल जाते हैं.

इतने रुपये में देते हैं परीक्षा

मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी स्कॉलर आठ हजार से दस हजार रुपये तक लेकर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे. फिलहाल सभी 16 फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ताड़ड़ कॉलेज और ए.के गोपालन कॉलेज, सुल्तानगंज के बच्चों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई है.

हस्ताक्षर के दौरान पकड़े गए स्कॉलर

उन्होंने बताया कि इन्हीं दो कॉलेज के कैंडिडेट परीक्षा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले दिन सख्ती की गई थी तो कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा और कई ऐसे भी हैं जो दुस्साहस कर रहे हैं और पकड़े जा रहे हैं. जितने भी स्कॉलर पकड़े गए वह हस्ताक्षर के दौरान पकड़े गए हैं. गुरुवार को कुल 16 फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों कॉलेज की मान्यता को रद्द करने के लिए वो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पत्र लिखेंगे.

पहले भी 22 छात्रों की हुई है गिरफ्तारी

बता दें कि भागलपुर के टीएनबी कॉलेज से बुधवार को भी कुल 22 फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध में शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया था कि जो भी बच्चे पकड़े गए हैं, वह पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं. वह पैसा लेकर ही दूसरे बच्चों का एग्जाम देते हैं. अब कार्रवाई के रूप में इन तमाम 22 बच्चों को जेल भेज दिया गया है और जिसके बदले में वह परीक्षा दे रहे थे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जिस विद्यालय में ये सभी पढ़ रहे हैं, उन्हें भी सूचना दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: नामांकन रद्द होने पर उम्मीदवारों ने की महिला BDO की पिटाई, चुनाव में धांधली का लगाया आरोप मांझी ने चिराग पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी के 'हनुमान' खुलकर आ जाइये तेजस्वी के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget