एक्सप्लोरर

मांझी ने चिराग पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी के 'हनुमान' खुलकर आ जाइये तेजस्वी के साथ

देश में चल रहे किसान आंदोलन और बिहार में नीतीश सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेश की विदेशी अखबार में चर्चा की गई है. इस बात को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

पटना: बिहार के पूर्व सीएम और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी इन दिनों सूबे के दोनों युवा नेता तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर हमलावर हैं. मांझी हर मुद्दे पर दोनों को घेर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को जीतन राम मांझी ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर हमला बोला है. उन्होंने चिराग से कहा है कि वो खुलकर तेजस्वी के साथ आ जाएं, छुपकर गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं है.

मांझी ने ट्वीट कर कही ये बात

पूर्व सीएम ने शक्रवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि तेजस्वी यादव और चिराग पासवान छुपा कर गठबंधन करने की क्या जरूरत है? खुलकर साथ आ जाइए कोई कुछ नहीं बोलेगा. तेजस्वी जी और एलजेपी के ट्वीट को देखिए और समझिए इनका आंतरिक गठबंधन. कल तक चिराग नरेंद्र मोदी जी के हनुमान बनते घुमते थे. अब उनपर भी सवाल उठाने से परहेज़ नहीं करते.

विदेश के अखबार में छपी है आर्टिकल

दरअसल, देश में चल रहे किसान आंदोलन और बिहार में नीतीश सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेश की विदेशी अखबार में चर्चा की गई है. इस बात को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और बिहार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपमान कराने का आरोप लगाया है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

तेजस्वी ने अपने एक आधिकारिक ट्वीट में लिखा है कि गांधीवाद की दिखावटी बात करने वाले जेपी आंदोलन से निकले कथित नेता की तानाशाही के चर्चे और पर्चे अब विदेशों में छप रहे है. सोशल मीडिया पर लिखने से जेल,धरना-प्रदर्शन करने पर नौकरी से वंचित करने के तुगलकी फरमान सुनाए जा रहे हैं. लोकतंत्र की जननी बिहार को एनडीए सरकार अपमानित कर रही है.

एलजेपी ने भी सुर से मिलाया सुर

वहीं, एलजेपी ने अपने एक आधिकारिक ट्वीट में लिखा है कि अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स में महात्मा गांधी के विचारों का गला घोट कर हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी के विचारों से प्रेरित बिहार प्रदेश प्रशासन के बेहद कायरना फरमान की चर्चा की है. नीतीश सरकार के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए जारी बेतुके फरमान की चर्चा विश्व भर हो रही है.

इन दोनों ट्वीट को अगर देखा जाए तो लगभग दोनों की भाषा एक सी है और दोनों एक ही अंदाज़ में सीएम नीतीश को घेर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दोनों तेजस्वी और एलजेपी की ट्वीट में इतनी समानता देखी गई है. इसी वजह से मांझी ने चिराग पर निशाना साधा है और खुलकर आरजेडी में शामिल हो जाने की नसीहत दी है.

यह भी पढ़ें -

छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की युवती की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहार: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, बर्थ डे पार्टी में बुलाकर की दो भाईयों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget