एक्सप्लोरर

BSEB STET Result 2024: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी, 2 लाख 97 हजार 747 अभ्यर्थी हुए सफल

Bihar Board STET Result 2024: इस बार भी जो रिजल्ट जारी किया गया है उसमें मेरिट लिस्ट का क्रमांक उल्लेख नहीं किया गया है. सिर्फ अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है.

Bihar Board STET Result 2024 Out: बिहार बोर्ड ने सोमवार (18 नवंबर) को एसटीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया. पेपर वन और पेपर टू मिलाकर कुल 2 लाख 97 हजार 747 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 73.77 फीसद अभ्यर्थी पास हुए हैं. इनकी कुल संख्या एक लाख 94 हजार 697 है. वहीं 11वीं और 12वीं के लिए एक लाख 3 हजार 50 अभ्यर्थी पास हुए हैं. इनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 64.44 है.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह रिजल्ट जारी किया. उन्होंने कहा कि एसटीईटी 2024 के पेपर वन के 16 विषयों और पेपर 2 के 29 विषयों में कुल चार लाख 23 हजार 822 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस प्रकार कुल 45 विषयों का रिजल्ट 70.25 प्रतिशत है. पास होने वाले अभ्यर्थियों को आनंद किशोर ने बधाई दी. यह भी कहा कि जो अभ्यर्थी किसी कारण इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं वे अगली बार जब एसटीईटी की परीक्षा हो तो उसमें पूरी मेहनत और लगन के साथ शामिल हों. 

आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रिजल्ट जारी किया गया है उसमें मेरिट लिस्ट का क्रमांक उल्लेख नहीं किया गया है. सिर्फ अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है. उन्होंने कहा कि अगली बार जब शिक्षक भर्ती की परीक्षा होगी (टीआरई-4) उसमें भाग लेने के लिए ये अभ्यर्थी योग्य होंगे. आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में 4 लाख 23 हजार 822 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर एसटीईटी का रिजल्ट देखा जा सकता है. बता दें कि एसटीईटी 2024 के रिजल्ट को लेकर काफी लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे. कई बार इसको लेकर मांग भी उठी थी. रिजल्ट में देरी को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं की ओर से बिहार बोर्ड पर आरोप भी लगाए जा रहे थे. अब जब रिजल्ट आ गया है तो टीआरई-4 में भाग लेने के लिए कई अभ्यर्थियों को मौका मिल गया है.

यह भी पढ़ें- जापान को 3-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, अगला मुकाबला कल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget