एक्सप्लोरर

नालंदा में BSC नर्सिंग की छात्रा की गला रेतकर हत्या, सूटकेस में भर कर शव को फेंका, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार...

BSC Nursing Student Murder: हत्या का खुलासा होने के बाद सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है

Murder In Nalanda: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बुधवार को बिहारशरीफ शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित नाला से एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. 

शेखपुरा का रहने वाला है बॉयफ्रेंड अमित कुमार

पुलिस ने मृतका की पहचान 20 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में की है, जो अस्थावां थाना क्षेत्र के ओडा गांव निवासी संजय कुमार की पुत्री थी. पूजा बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी और पढ़ाई के सिलसिले में बिहारशरीफ शहर में किराए के मकान में रह रही थी. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पूजा का प्रेम संबंध पिछले चार वर्षों से अमित कुमार से चल रहा था, जो शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र का निवासी है.

पुलिस के अनुसार हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसी क्रम में मंगलवार की रात अमित ने पूजा को उसके किराए के रूम पर बुलाया था. वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अमित ने गुस्से में आकर तेज धारदार हथियार से पूजा का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी, पूजा की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव ओडा में मातम पसर गया है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

उसके पिता संजय कुमार एक सरकारी स्कूल में टीचर है. फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है. सूटकेस की बरामदगी के लिए सीसीटीवी देखा जा रहा है. हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार को बरामद कर लिया है. हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से एक नया सूटकेस खरीदा और पूजा के शव को उसी सूटकेस में भरकर टोटो वाहन की सहायता से सोहसराय थाना क्षेत्र के नला के पास फेंक दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. चूंकि सूटकेस नया था, इसलिए राह चलते किसी व्यक्ति ने उसे उठाकर लिया है, जिससे पुलिस को शव बरामद तो हो गया, लेकिन सूटकेस नहीं मिल सका है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जो सूटकेस लेकर गया है.

मामले में डीएसपी नूरुल हक ने क्या बताया?

घटना के खुलासे के बाद सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, उसने बताया कि पूजा से लगातार तनाव चल रहा था और बहस के दौरान उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी. डीएसपी ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग में असहमति से उत्पन्न तनाव का भयावह रूप है, जो एक जघन्य अपराध में बदल गया.

ये भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में आने से कौन रोक रहा? तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget