एक्सप्लोरर

बिहार से बड़ी खबर: भागलपुर में फिर बम ब्लास्ट, नाथनगर पुलिस ट्रेनिंग कैंप गेट के पास हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी

Bomb Blast in Bhagalpur Bihar: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाने की पुलिस, नाथनगर इंस्पेक्टर और डॉग स्क्वायड डॉग की टीम पहुंची. जांच हो रही है.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार की शाम एक बार फिर बम ब्लास्ट की घटना हुई है. घटना बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नाथनगर के आवासीय कैंपस के मुख्य गेट के पास की है. जोरदार धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाने की पुलिस, नाथनगर इंस्पेक्टर और डॉग स्क्वायड डॉग की टीम पहुंची. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. बम ब्लास्ट उस जगह हुआ है जहां हजारों की संख्या में ट्रेनिंग करने वाले पुलिस रहते हैं. 

ऑटो का चक्का चढ़ा और हो गया धमाका

बताया जाता है कि ललमटिया थाना क्षेत्र के बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पूर्वी आवासीय गेट के पास जैसे ही पानी वाला ऑटो लेकर गेट के पास पहुंचा तभी गाड़ी का चक्का चढ़ते ही जोरदार धमाका हो गया. धमाका जोरदार था जिससे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाले पुलिसकर्मी दहशत में आ गए.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में स्कूल यूनिफॉर्म के बिना परीक्षा देने पहुंच गए छात्र, प्रिंसिपल ने 150 बच्चों को दी ये 'सजा'

मौके से बम के अवशेष और कांटी बरामद

घटना के बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाले पुलिसकर्मियों ने ललमटिया थाने को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से बम के अवशेष और कांटी मिली, जिसे जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल इस बात की भी जांच हो रही है कि आखिर पानी के ऑटो के आने के बाद अचानक धमाके कैसे हुआ. बताया जाता है कि विस्फोट कैंपस के अंदर होता तो कोई घटना हो सकती थी. गौरतलब हो कि इसके पहले भी भागलपुर से ब्लास्ट की खबर आ चुकी है. 

बता दें कि हाल ही में पटना के फुलवारी शरीफ से टेरर मॉड्यूल का मामला सामने आया था. एनआईए जांच भी कर रही है. मधुबनी, नालंदा, पटना, दरभंगा, मोतिहारी समेत कई जिलों में छापेमारी भी हो रही है. पीएफआई के मास्टर ट्रेनरों और स्लीपर सेल के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई. इस एंगल से भी इस केस की जांच हो सकती है.

यह भी पढ़ें- International Tiger Day: नीतीश कुमार ने पटना जू में चारों शावकों का नाम क्या रखा? जानकर आपको भी लगेगा अच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget