एक्सप्लोरर

Bihar News: कोरोना काल के बाद बिहार में बढ़े इस रोग के मरीज, डॉक्टरों ने कहा- सही समय पर इलाज बहुत जरूरी

कोविड के बाद पांच प्रतिशत तक इस तरह के मरीज बढ़ गए हैं. आम लोग टीबी के लक्षण को नहीं पहचान पाते हैं और खुद से ही कोई दवा खाकर अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी टीबी के खतरे में डाल देते हैं.

पटना: कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बिहार में ब्रेन टीबी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धी हो रही है. राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में तेजी से ब्रेन टीबी के मरीज सामने आ रहे हैं. बीमारी की सही पहचान नहीं होने के कारण लोगों की मौत हो रही है. दरअसल, ये समस्या मेनिनजाइटिस और न्यूरो सिस्टी साइकोसिस में अंतर ना पता चलने के कारण हो रहा है.

रोजाना कई मामले आ रहे सामने 

शहर के जाने-माने अस्पताल जैसे आईजीआईएमएस, पटना एम्स और पीएमसीएच में रोजाना ब्रेन टीबी के कई मामले सामने आ रहे हैं. आईजीआईएमएस के न्यूरो विभाग में आने वाले मरीजों में से करीब तीन प्रतिशत मरीज ब्रेन टीबी से पीड़ित हैं. हर महीने आईजीआईएमएस में ब्रेन टीबी के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर ऐसे मरीजों का इलाज कर रहे हैं.

VIDEO: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 250 की वृद्धि पर सुनें क्या कह रहे पटना के दुकानदार, पॉकेट पर सीधा असर

कोरोना काल में बढ़े हैं ब्रेन टीबी के मरीज

आईजीआईएमएस के न्यूरो मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि ब्रेन टीबी के मरीजों की संख्या कोरोना काल में बढ़ी है. कोरोना महामारी की वजह से टीबी के मरीजों को सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण ये समस्या अब बढ़ गई है. उनका कहना है कि हर रोज ब्रेन टीबी के करीब दो से तीन मरीज सामने आ रहे हैं. 

समय पर इलाज कराना ही उपाय

बता दें कि ब्रेन टीबी मेनिनजाइटिस और न्यूरो सिस्टी साइकोसिस में अंतर पहचानने के लिए बड़े स्तर पर शोध (रिसर्च) करने की जरूरत है. फिलहाल देश के दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों में आईसीएमआर की मदद से रिसर्च कार्य किया जा रहा है. इस बीमारी का एक मात्र उपाय सही समय पर इलाज ही है. समय पर इलाज के बाद मरीज तेजी से इस बीमारी को मात दे रहे हैं.

बीच में दवा छोड़ना हो सकता है जानलेवा

आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल का कहना है कि कई मरीज बीच में ही टीबी की दवा छोड़ देते हैं, जिसके कारण उन्हें एमडीआर टीबी हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस के अंतर को पहचानने के बाद ही मरीज का सही डायग्नोसिस हो पाएगा.

ध्यान देने वाली बात है कि कोविड के बाद पांच प्रतिशत तक इस तरह के मरीज बढ़ गए हैं. आम लोग टीबी के लक्षण को नहीं पहचान पाते हैं और खुद से ही कोई दवा खाकर अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी टीबी के खतरे में डाल देते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि टीबी के लक्षण क्या हैं. 

क्या हैं टीबी के लक्षण 

1. खांसी

2. बुखार

3. उल्टी

4. सिर दर्द

5. मिर्गी

6. लकवा आदि की  शिकायत

यह भी पढ़ें -

बिहार के सिवान में बीच सड़क पर दो महिलाओं को मुखिया ने पीटा, दृश्य देखकर सिहर उठेंगे आप, अब वायरल हुआ ये VIDEO

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उपराष्ट्रपति की अटकलों पर बोले डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget