एक्सप्लोरर

TRE 3: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एलान, एग्जाम डेट देखें, 10 फरवरी से करें आवेदन

BPSC Teacher Vacancy: हालांकि यह भी कहा गया है कि लोकसभा चुनाव बीच में होते हैं तो परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है. अतुल प्रसाद ने इस संबंध में जानकारी दी है.

पटना: बिहार में लगातार शिक्षकों की बहाली हो रही है. अब तक दो चरण में दो लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा ली जा रही है. अब तीसरे चरण की परीक्षा के लिए तारीख का एलान कर दिया गया है. मंगलवार (6 फरवरी) को बीपीएससी (BPSC) के चेयरमैन अतुल प्रसाद (Atul Prasad) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी है.

बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कि तीसरे चरण (TRE 3) की परीक्षा 7 मार्च से होगी. यह परीक्षा 17 मार्च तक ली जाएगी. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की परीक्षा के लिए शिक्षक अभ्यर्थी 10 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे. तारीखों की घोषणा के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में खुशी देखी जा रही है. हालांकि यह भी कहा गया है कि लोकसभा चुनाव बीच में होते हैं तो परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है.

23 फरवरी तक है आवेदन की अंतिम तारीख

अतुल प्रसाद ने कहा है कि 10 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी है. इस बार एक से 5, 9वीं से 10वीं, और 11वीं से 12वीं कक्षा तक के शिक्षक पद पर भी वैकेंसी निकली है. तीसरे चरण में सप्लीमेंट्री का कोई प्रावधान नहीं है.

अतुल प्रसाद ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो सात दिनों के अंदर यानी होली के पहले 24 मार्च तक रिजल्ट भी जारी हो सकता है. ऐसे में सप्लीमेंट्री रिजल्ट की जो अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं उन्हें टीआरई 3 पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. क्योंकि इसमें भी बड़ी संख्या में बहाली होगी. हालांकि अभी उन्होंने बहाली की संख्या नहीं बताई है. उन्होंने कहा कि पहले टीआरई 3 की परीक्षा अगस्त में होने वाली थी लेकिन अब अगस्त में टीआरई 4 की परीक्षा होगी. टीआरई 4 में जो बहाली निकलेगी उसके बाद सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई मतलब नहीं बनता है क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक बहाल हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 'सक्षमता परीक्षा' का विरोध किया तो पड़ सकते हैं लेने के देने, केके पाठक ने जारी कर दिया फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget