एक्सप्लोरर

70th BPSC Exam: BPSC परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के हंगामे पर आयोग के तेवर सख्त, जांच रिपोर्ट आने के बाद बुलाई बड़ी बैठक

Uproar By Candidates: 13 दिसंबर को ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पष्ट कर दिया था कि पेपर लीक नहीं हुआ है. आयोग ने हंगामे को लेकर डीएम से रिपोर्ट मांगी थी, जो पटना डीएम ने सौंप दी है.

BPSC Important Meeting: 70वीं BPSC परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के हंगामे की जांच कर पटना डीएम ने रिपोर्ट बीपीएससी को सौंप दी है, जिसके बाद बीपीएससी इस मामले को लेकर कल 16 दिसंबर को एक अहम बैठक करेगा. इसे लेकर आयोग के जरिए जारी नोटिस में कहा गया है कि 13 दिसंबर को BPSC परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था और परीक्षा को बाधित करने की कोशिश की गई थी. उक्त घटनाक्रम के संबंध में पटना डीएम से आयोग ने रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे 15 दिसंबर को डीएम ने सौंप दिया है. अब इस पर फैसला लेने के लिए 16 दिसंबर को BPSC कार्यालय पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. 

13 दिसंबर को हुई थी BPSC 70वीं प्रतियोगिता परीक्षा

दरअसल 13 दिसंबर को BPSC की 70वीं प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था. नारेबाजी की थी. यह कहते हुए कि पेपर लीक हो गया है और प्रश्न पत्र भी काफी देरी से अभ्यर्थियों को दिया गया. 13 दिसंबर को ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पष्ट कर दिया था कि पेपर लीक नहीं हुआ है. आयोग ने हंगामे को लेकर डीएम से रिपोर्ट मांगी थी.

बीपीएससी कार्यालय पटना में होगी महत्वपूर्ण बैठक

पटना डीएम में इस मामले में वरीय समाहर्ता की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी. इस कमेटी ने जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी है. डीएम ने जांच रिपोर्ट BPSC को सौंप दिया है. अब इस पर फैसला लेने के लिए 16 दिसंबर को बीपीएससी कार्यालय पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवी छात्रों की पहचान की गई है. इसी के अधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए आयोग उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है. जांच रिपोर्ट में कई कोचिंग संस्थान के संचासकों को भी संदेह के घेरे में लिया गया है. हालांकि डीएम ने रिपोर्ट में परीक्षा की व्यवस्था को लेकर आयोग की भी कई खामियों को उजागर किया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: नालंदा में ठगी के रैकेट का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget