एक्सप्लोरर

TRE-4 में एक या दो परीक्षा? BPSC ने साफ की तस्वीर, बताया कब होगा एग्जाम

बीपीएससी के सेक्रेटरी हेमंत कुमार सिंह और एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान टीआरई-4 में एक परीक्षा और निगेटिव मार्किंग पर आयोग ने अपना जवाब रखा.

पटना के गर्दनीबाग में छात्र बीते कई दिनों से धरना पर बैठे हैं. इसमें शिक्षक अभ्यर्थी भी शामिल हैं. इनकी मांग है कि टीआरई-4 में दो एग्जाम की जगह एक परीक्षा हो. साथ ही निगेटिव मार्किंग को हटाया जाए. यह मांग इसलिए है क्योंकि टीआरई-3 तक बिना निगेटिव मार्किंग के एक ही परीक्षा ली गई है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त, 2026) को बीपीएससी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इसमें यह स्पष्ट किया गया कि टीआरई-4 में दो परीक्षा होगी. निगेटिव मार्किंग को भी नहीं हटाया जाएगा.

आयोग के सेक्रेटरी हेमंत कुमार सिंह और एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह पीसी में मौजूद रहे. इस मौके पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि TRE-4 में पीटी और मेंस की परीक्षा क्यों ली जाएगी. 

उन्होंने बताया कि किसी ने कहा कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जो टीचर का एग्जाम दो स्टेज में ले रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है. कई राज्यों में दो चरण में एग्जाम लिया जाता है. उन्होंने कहा कि NEET-UG जिसकी परीक्षा 2024 में स्थगित की गई थी, उसके बाद राधाकृष्णन कमेटी बनाई गई थी. उसमें दो स्टेज में एग्जाम लेने का सुझाव दिया गया था.

निगेटिव मार्किंग में बदलाव की संभावना नहीं

उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी हमें दो स्टेज में एग्जाम लेने को कहा है. दूसरी ओर उन्होंने निगेटिव मार्किंग पर भी बात की. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. इसमें बदलाव की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन

उन्होंने कहा, "कोई तुक्का मारकर आंसर देता है उसका चयन हो जाता है… निगेटिव मार्किंग से इसे रोक जा सकेगा." टीआरई-4 का एग्जाम कब होगा? इस सवाल पर कहा कि दिसंबर (2026) या जनवरी (2027) में परीक्षा हो सकती है.

एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने आगे कहा, "हमने 1 से 30 सितंबर तक फॉर्म भरने की तारीख की घोषणा की है. एक दिन में 5 लाख स्टूडेंट्स का एग्जाम लिया जा सकता है. अब कितने फॉर्म भरे जाते हैं, उसके हिसाब से कितने फेज में एग्जाम लेना है वो तय किया जाएगा."

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
Advertisement

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget