एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Result: 'हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के...', शिक्षक बहाली रिजल्ट पर बोले BPSC अध्यक्ष अतुल प्रसाद

Bihar Teacher Result 2023: अतुल प्रसाद ने कहा कि टीम ने इतिहास बनाया है. आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतने सारे रिजल्ट नहीं दिया गए हैं. बिहार के अभ्यर्थी काबिल हैं.

पटना: बीपीएससी (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (Shikshak Bharti Pariksha) का रिजल्ट जारी कर दिया है. एक लाख 70 हजार 461 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी. इसमें से एक लाख 22 हजार 324 पदों के लिए अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. बुधवार (18 अक्टूबर) को बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद (BPSC Atul Prasad) ने समय पर रिजल्ट की चर्चा करते हुए बड़ी बात भी कह दी. उन्होंने एक तरफ जहां यह कहा कि रिजल्ट में बीपीएससी की ओर से इतिहास रचा गया है वहीं दूसरी ओर यह भी कहा कि असंभव मिशन जो था वो पूरा हो गया.

अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई पोस्ट किए हैं, गुरुवार (19 अक्टूबर) को एक पोस्ट में अतुल प्रसाद ने लिखा- "हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के, इस राज्य की शिक्षा व्यवस्था को रखना मेरे सफल अभ्यर्थियों संभाल के, सभी सफल अभ्यर्थियों को बहुत बहुत बधाई." एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- "धन्यवाद टीम बीपीएससी, मिशन इम्पॉसिबल पूरा हुआ!!"

बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर क्या बोले?

शिक्षक भर्ती रिजल्ट को लेकर बुधवार को अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट के संबंध में सवाल तो किए गए लेकिन उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया. सिर्फ इतना ही कहा, "जिसने दर्द दिया है, वही दवा भी देगा. जब तक दवा नहीं है तब तक इलाज नहीं होगा".

बीपीएससी के इतिहास में नहीं दिए गए इतने रिजल्ट

अतुल प्रसाद ने कहा कि टीम ने इतिहास बनाया है. परीक्षा हुई 24, 25 और 26 अगस्त को हुई. 60 दिन भी नहीं हुए हैं और हम लोगों ने 43 विषय का रिजल्ट तैयार कर लिया है. सभी अभ्यर्थियों को जिला भी आवंटन किया गया है. आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतने सारे रिजल्ट नहीं दिया गए हैं. बिहार के अभ्यर्थी काबिल हैं. कई लोगों ने सवाल उठाए थे कि कठिन प्रश्न आए हैं. जो सफल हुए हैं वो निश्चित तौर पर अच्छे अभ्यर्थी हैं.

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Result: शिक्षक बहाली में 72 फीसद अभ्यर्थी पास, कितने पद रह गए खाली? जानें कुछ सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget