एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Result: शिक्षक बहाली में 72 फीसद अभ्यर्थी पास, कितने पद रह गए खाली? जानें कुछ सवालों के जवाब

Bihar Teacher Result: एक लाख 70 हजार 461 पदों के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. उच्च माध्यमिक में 23701, माध्यमिक में 26204 और प्राथमिक में 72419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बुधवार (18 अक्टूबर) को बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद (BPSC Chairman Atul Prasad) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी थी. एक लाख 70 हजार 461 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी जिसमें से एक लाख 22 हजार 324 पदों के लिए अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. ऐसे में कई पद खाली रह गए हैं. जानिए प्रशिक्षण, काउंसिलिंग आदि से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब.

उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक में कितने अभ्यर्थी पास?

बीपीएससी की ओर से जो रिजल्ट जारी किए गए हैं उसके अनुसार कुल 72 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं. आयोग ने बुधवार को उच्च माध्यमिक के सात अन्य विषयों का रिजल्ट भी जारी कर दिया. इसमें राजनीतिक विज्ञान, संगीत, उद्यमिता, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मगही और भोजपुरी शामिल हैं. इन सात विषयों में रिक्त पदों से कम अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इससे पहले मंगलवार को 16 विषयों का रिजल्ट आया था. देर शाम कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया. उच्च माध्यमिक में 23701, माध्यमिक में 26204 और प्राथमिक में 72419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

रिजल्ट के बाद अब कितने पद रह गए खाली?

एक लाख 70 हजार 461 पदों के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. उच्च माध्यमिक में 57602, माध्यमिक 32916 और 79943 रिक्तियां थीं. ऐसे में खाली पदों की बात करें तो रिजल्ट के बाद इसमें 48137 सीटें खाली रह गई हैं. हालांकि अतुल प्रसाद ने कहा है कि रिजल्ट औपबंधिक है. अंतिम रिजल्ट तब माना जाएगा जब प्रमाण-पत्रों की जांच हो जाएगी.

नीचे पढ़ें काउंसिलिंग और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी

नवचयनित एक लाख 22 हजार 324 शिक्षकों को एससीईआरटी प्रशिक्षण देगा. इसका विषय 'प्री एप्वाइंटमेंट इंडक्शन' है. सभी जिला शिक्षा कार्यालय को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. काउंसिलिंग 18 से 24 अक्टूबर तक है. जिन शिक्षकों की काउंसिलिंग हो गई है उनका प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है.

15 दिनों का होगा आवासीय प्रशिक्षण

नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण ज्यादातर जिलों में 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक चलेगा. सभी जिलों में एक साथ 15 दिनों का यह आवासीय प्रशिक्षण होगा. एससीईआरटी के अनुसार प्रशिक्षण सभी जिलों के डायट, बाइट, सीटीई, पीटीईसी आदि शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा. इसके बाद अगर जगह की कमी होगी तो होटल और स्कूल परिसर में भी प्रशिक्षण कार्य होंगे.

प्राथमिक में सिर्फ डीएलएड का रिजल्ट

प्राथमिक में 72419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. डीएलएड में तीन लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक में सिर्फ डीएलएड के अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है. इसमें बीएड वालों का रिजल्ट नहीं है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: आनंद मोहन के बेटे अंशुमान ने कहा- 'RJD में हम लोग किराएदार बनकर नहीं घुसे थे...', बताया पिता का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget