एक्सप्लोरर

BPSC Exam Cancelled: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के लगे थे आरोप

BPSC Teacher Exam: शिक्षक बहाली के तीसरे चरण के पेपर लीक मामले पर 6 दिन बाद आखिरकार बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

BPSC Exam Cancelled: बिहार में तीसरे चरण की हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को बड़ा अपडेट आया है. बीपीएससी ने परीक्षा को रद्द कर दिया है. कदाचार के गंभीर आरोप लगे थे. पेपर लीक होने की बात कही जा रही थी. शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा का पेपर लीक मामले पर 6 दिन बाद आखिरकार बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया. बीपीएससी ने आर्थिक अपराध इकाई के दिए गए साक्ष्य को मान लिया है. ईओयू के साक्ष्य के अनुसार 15 मार्च को हुई तीसरे चरण की परीक्षा के पेपर को एक संगठित गिरोह ने लीक करवाया था. अब बीपीएससी तीसरे चरण की परीक्षा की दूसरी तारीख निकालेगी.

मास्टरमाइंड विशाल कुमार चौरसिया गिरफ्तार

पेपर लीक मामले की जांच के बाद ईओयू की टीम ने मुख्य आरोपी विशाल कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर किया और उसके निशानदेही से बिहार के कई जिलों के अलावे झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी की. इसमें कई साक्ष्य मिले हैं. आर्थिक अपराध के पास बैग में भरे काफी संख्या में प्रश्न पत्र भी मिले हैं. इस मामले में आर्थिक अपराध ने 276 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड विशाल कुमार चौरसिया वैशाली का रहने वाला बताया जा रहा है. यह ओडिशा एवं दिल्ली में प्रश्न पत्र लीक मामले का भी मुख्य आरोपी रहा है. मिली जानकारी के अनुसार विशाल कुमार चौरसिया जेल भी जा चुका है.

ईओयू ने भेजा था साक्ष्य

बता दें कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में ईओयू को शुरू में ही बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन बीपीएससी ने साफ तौर पर कहा था कि जब तक पूरा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं दिया जाएगा तब तक परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. अब ईओयू ने बीपीएससी को पुख्ता सबूत पेश कर दिया है. आर्थिक अपराध इकाई के साक्ष्य के अनुसार अभ्यर्थियों से एक प्रश्न के 10-10 लाख रुपये लिए गए थे. यह पूरा प्रश्न पत्र कोलकाता के एक प्रिंटिंग प्रेस में छपी थी. प्रिंटिंग प्रेस का मालिक वैशाली जिले का रहने वाला है. इससे पहले भी कई पेपर लीक मामले में प्रश्न पत्र कोलकाता में ही छपी थी. 

इसकी जानकारी भी ईओयू के अधिकारियों ने इकट्ठा करके बीएससी को सौंप दिया है. 60 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिसके तहत साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं कि किस तरह प्रश्न पत्र को लीक किया गया.

ये भी पढे़ं: Shambhunath Yadav: कौन हैं शंभूनाथ यादव? जिसके यहां ED कर रही है छापेमारी, कभी लालू यादव के थे बॉडीगार्ड

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget