एक्सप्लोरर

BPSC 67th Paper Leak: प्रश्न पत्र लीक के आरोप के बाद एक्शन में विभाग, बीपीएससी ने लिया बड़ा निर्णय, पढ़ें पूरी खबर

छात्रों द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया. बिहार के आरा के एक सेंटर से यह खबर आने के बाद बात आयोग तक पहुंच गई. अब आयोग ने छात्रों के हित को देखते हुए निर्णय लिया है.

पटनाः 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र एग्जाम शुरू होने से पहले ही लीक हो गया. छात्रों द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया. बिहार के आरा के एक सेंटर से यह खबर आने के बाद बात आयोग तक पहुंच गई. छात्र हंगामा करने लगे. इसको लेकर अब विभाग एक्शन में आया है. परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जाएगी. तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है. 24 घंटे के अंदर टीम अपनी रिपोर्ट देगी.

आरके महाजन ने बनाई कमेटी

इधर, परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने कहा है कि वायरल प्रश्न पत्र परीक्षा में मिले प्रश्न पत्र से मैच कर रहे हैं. हंगामे के बाद खबर मीडिया में आई. इसके बाद विभाग तक बात पहुंची. आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि टीवी चैनलों के जरिए प्रश्न पत्र लीक होने की खबर आई. आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है. टीम जांच कर रिपोर्ट देगी. अमरेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से कहा कि प्रश्न पत्र लीक कब और कहां हुई इन सबके बारे में भी जांच होगी. किन्हें फायदा पहुंचा है और किसे नुकसान इस बारे में भी जांच होगी.

यह भी पढ़ें- IAS Pooja Singhal: समन भेजकर पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से पूछताछ कर सकती है ED, मिले हैं अहम सबूत

आरा से शुरू हुआ हंगामा

बता दें कि आज रविवार को 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के लिए राज्य में कई जगहों पर सेंटर बनाए गए थे. इसी क्रम में बिहार के आरा के एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा की खबर आई. शहर के कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी का सेंटर था. यहां बिहार के विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से परीक्षार्थी पहुंचे थे, लेकिन केंद्र पर समय से पेपर नहीं मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया.

इस दौरान छात्रों ने केवल दो कमरों को बंद करके परीक्षा लेने का आरोप लगाया है. परीक्षार्थियों ने कहा कि जब उन्हें प्रश्न पत्र नहीं मिला और लेट हुआ तो वे अपने कमरे से बाहर निकले. इसके बाद देखा कि सेंटर पर दो ऐसे कमरे हैं जो बंद हैं लेकिन वहां परीक्षार्थी बैठे हुए हैं. वो परीक्षा भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'क्या CM नीतीश कुमार गुंडा हैं?' RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने BJP के नेताओं से किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget