एक्सप्लोरर

4 साल पहले गुम हुआ बिहार का लड़का प्रयागराज में भीख मांगते मिला, दोस्तों ने पहचाना, अब परिवार से मिला

Bihar News: 11 फरवरी को हुसैनगंज बाजार के चार दोस्त महाकुंभ गए थे. यहीं उन्हें अपने गांव का खोया लड़का दिख गया. अब युवक के लौट आने के बाद परिवार में खुशी है.

Bihar News: करीब साढ़े चार साल पहले बिहार के सीवान का रहने वाला एक लड़का लापता हो गया था जो अब महाकुंभ में मिला है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उत्तर मोहल्ला कुम्हार टोली का रहने वाला परमेश्वर महाकुंभ में भीख मांग रहा था. गांव से चार दोस्त महाकुंभ गए थे तो उनकी नजर गई तो वे लोग पहचान गए. उसके बाद पुलिस और दोस्तों की मदद से युवक अपने परिवार से मिल सका. 

युवक परमेश्वर की मां ने कहा कि वो वो भी महाकुंभ गई थीं. हालांकि वहां उन्हें उनका लड़का नहीं मिला था. महाकुंभ में स्नान के दौरान उन्होंने गंगा मैया से विनती की कि उनका बेटा वापस आ जाए. इसी दौरान 11 फरवरी को हुसैनगंज बाजार के चार दोस्त करण कुमार, अमरजीत कुमार, गोलू कुमार और विकास कुमार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. जब ये लोग गंगा स्नान करके लौट रहे थे तो इनकी नजर परमेश्वर पड़ित की ओर गई. इन लोगों ने देखा कि परमेश्वर प्रयागराज में व्हील चेयर पर बैठकर भीख मांग रहा था.

…और बेटे को देख खुश हो उठी मां

करण और उसके दोस्तों ने पहचान लिया क्योंकि परमेश्वर दिव्यांग था. इशारे-इशारों में ही बात करता था. करण ने बताया कि उसी दौरान वहां पर दो लोग पहुंचे. ये कहने लगे कि दिव्यांग लड़का उनका छोटा भाई है. इस बात पर वहां कहासुनी होने लगी. इसके बाद वहां पुलिस पहुंची. पुलिस उन लोगों को थाने में ले जाकर पूछताछ करने लगी. करण ने बताया कि वो परमेश्वर के परिजनों से उसका आधार कार्ड मंगवाया. फोन पर सभी जानकारी पुलिस को दी गई तब वहां की पुलिस ने बॉन्ड भरवा कर ले जाने दिया. दूसरी ओर जो लोग परमेश्वर को छोटा भाई बता रहे थे वो पुलिस के डर से भाग गए. प्रयागराज से परमेश्वर को गांव लाया गया. बेटे को देखकर मां खुश हो उठी.

लड़के की मां रेखा देवी ने बताया कि कोरोना के समय 2020 में छठ पूजा के दिन उनका बेटा हुसैनगंज से सुबह में खा-पीकर सीवान चला गया था. वह शहर में लोगों से खाने-पीने के लिए पैसे मांगता था. देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई थी लेकिन कहीं पता नहीं चला था. इसके बाद परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन अब खुशी का ठिकाना नहीं है.

यह भी पढ़ें- आरा में ट्रक से हुई कार की टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की मौत, पटना जा रहे थे ये सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget