एक्सप्लोरर

Udit Narayan: सुपौल कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, अदालत में कहा- 'वे भविष्य में...'

Udit Narayan: 2022 में उदित नारायण की पत्नी रंजना झा ने अपने पति के खिलाफ मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे की मांग को लेकर केस दर्ज कराया था. इस मामले में पहली बार उदित नारायण कोर्ट में पेश हुए हैं.

Bihar News: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण शुक्रवार (21 फरवरी) को सुपौल न्यायालय में पेश हुए. उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा की ओर से दायर मेंटेनेंस और संपत्ति विवाद के मामले में वे हाजिर हुए थे. इस मामले में उदित नारायण की यह पहली व्यक्तिगत पेशी थी, क्योंकि अब तक की कई सुनवाइयों में वे गैरहाजिर रहे थे. कोर्ट ने दोनों पक्षों को सामने रखकर काउंसलिंग की और उनकी दलीलें सुनीं. सुनवाई के दौरान उदित नारायण ने कहा कि वे भविष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना चाहते हैं.

रंजना झा ने 2022 में किया था केस

पत्नी रंजना झा ने अपने आरोपों में कहा है कि उदित नारायण ने उनके अधिकारों का हनन किया और नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए. उन्होंने 1984 में उदित नारायण से विवाह किया था. बाद में गायक ने उन्हें अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया. इसी विवाद के चलते 2022 में उन्होंने मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे की मांग को लेकर कोर्ट में केस दर्ज कराया. 

'मैं सिर्फ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हूं'

सुपौल न्यायालय में पेशी के बाद रंजना झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उदित नारायण ने न सिर्फ मुझे अनदेखा किया, बल्कि उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हूं. 

'...तो गुंडे लगा दिए जाते हैं'

इससे पहले भी रंजना झा अपने पति उदित नारायण पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उनका कहना है कि उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए वे अब अपने पति के साथ जीवन बिताना चाहती हैं, लेकिन जब वे मुंबई में उनसे मिलने के लिए जाती हैं तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं.

बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है. अब यह देखना होगा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदित नारायण की उपस्थिति और रंजना झा के आरोपों पर कोर्ट क्या निर्णय लेता है. हालांकि, पेशी के बाद उदित नारायण मीडिया से बचते नजर आए.

यह भी पढ़ें: BJP विधायक पर लगा DEO को धमकाने का आरोप, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget