एक्सप्लोरर

Jehanabad Accident: जहानाबाद में रफ्तार का कहर, NH-22 पर बिजली के पोल से टकराई बोलेरो, 2 की मौके पर मौत

Jehanabad Accident: जहानाबाद इरकी ग्रिड के समीप NH 22 पर एक तेज रफ्तार में एक बेलोरो गाड़ी आ रही थी. गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टक्करा गई. हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई.

Jehanabad Road Accident: जहानाबाद में NH-22 पर शनिवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल में टक्कर मरते हुए बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस घटना में 33 हजार हाई टेंशन का तार बीच सड़क पर गिर गया, जिससे हाइवे पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया.

वाहनों की लंबी कतार लग गई

इस घटना के बाद हाइवे पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई. मृतक की पहचान अतरी थाना अंतर्गत पलकिया गांव निवासी हरिराम सिंह एवं दूसरा गयाजी के गेरे गांव निवासी धर्मेन्द्र उर्फ चप्पू सिंह के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति अमरकांत सिंह हैं, जो मोहरा प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख बताए जाते है.

दरअसल जहानाबाद इरकी ग्रिड के समीप NH 22 पर गया कि ओर से एक तेज रफ्तार में एक बेलोरो गाड़ी आ रही थी, जो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टक्करा गई. इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस घटना में बोलेरो सवार एक व्यक्ति को आंशिक रूप से चोटें आई हैं.

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, यातायात डीएसपी नवनीत कुमार, नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा एवं परस बिगहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

इधर प्रत्यक्षदर्शी अजीत कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है. स्थानीय सांसद सुरेंद्र यादव ने विगत 8 जुलाई 2024 को ही अधीक्षण अभियंता विद्युत मगध को पत्र लिखकर NH 22 पर इरकी गांव के समीप विद्युत तार और पोल हटाने का निर्देश दिया था, इसरे बावजूद बिजली विभाग लापरवाह बना हुआ है.

एसडीओ राजीव रंजन ने क्या कहा?

इस संबंध में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि गया कि ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टक्कर मरते हुए पलट गई. इस गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें फिलहाल एक कि मौत की खबर मिल रही है. दो लोग घायल हैं. इस हादसे में सड़क पर हाई टेंशन तार गिरने से एनएच-22 पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया था.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड फौजी ने बेटे को ही मार दी गोली, फिर थाने पहुंच कर किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget