एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में BEO की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 दोस्तों की मौके पर मौत

Rohtas News: तीनों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए. तीन युवकों की एक साथ मौत से उनके गांव में मातम पसरा है.

Bihar News: रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र में बीते सोमवार (21 अप्रैल) की रात को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर रात के करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रामनगर मंदिर के पास बाइक सवार इन युवकों को कुचल दिया.

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के मुजनू गांव निवासी मंतोष कुमार (20 वर्ष), भुअर कुमार (18 वर्ष) और सजन कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है. तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. ये सभी दोस्त थे.

शादी समारोह में जा रहे थे युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे. इसी दौरान स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और स्कॉर्पियो को रोक लिया. स्कॉर्पियो पर "बीईओ दावथ" (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दावथ) का बोर्ड लगा हुआ था. ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

पुलिस ने गाड़ी जब्त कर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही नोखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने बताया कि वाहन पर लगे बीईओ के बोर्ड की भी जांच की जा रही है.

शिक्षा विभाग की गाड़ी पर खड़े हुए सवाल

इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे विभागीय वाहन आमतौर पर सड़कों पर नियमों की अनदेखी करते हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वाहन सरकारी कार्य में प्रयुक्त था या निजी कार्य में लगाया गया था.

इस हादसे के बाद मुजनू गांव में मातम का माहौल है. एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Singer Anupama Yadav: बिहार के इस थाने में भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव पर केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget