एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी में रखे बैग में हुआ ब्लास्ट, धमाके में 3 यात्री घायल

Samastipur Railway Station: भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में तेज धमाके से रेल महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं, इस मामले को लेकर रेल प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (15553) ट्रेन में एक बैग में तेज धमाका (Bihar News) हुआ. जैसे ही ट्रेन में तेज आवाज हुई रेल महकमे में खलबली मच गई. धमाके से निकले छर्रे से एक महिला समेत दो यात्री जख्मी हो गए. दोनों यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बैग किस यात्री का था? वह अब तक पता नहीं चल सका है. रेल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर रेल प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है.

इस घटना में कई यात्री भी झुलस गए

अस्पताल में मौजूद जख्मी महिला दरभंगा जिला के कद्राचक गांव निवासी रानी देवी का कहना था कि वह भागलपुर के सुल्तानगंज से ट्रेन में सवार हुई थी. वह छठ पर्व मनाने के लिए गांव जा रही थी. इसी दौरान समस्तीपुर स्टेशन से ठीक पहले आउटर सिग्नल के पास अचानक ऊपर की सीट पर रखे बैग में तेज धमाका हुआ. इसके बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, इस घटना में कई यात्री भी झुलस गए. जबकि कई यात्रियों का सामान भी इसमें जल गया. घटना जिस समय हुई उस समय ट्रेन चल ही रही थी. यात्रियों के शोर मचाए जाने के बाद ट्रेन को रोका गया. सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने जख्मी लोगों को उतार अस्पताल में भर्ती कराया.

जांच में जुटी रेल पुलिस

यात्री को उतारने के बाद जांच के दौरान रेल पुलिस ने बोगी के अंदर से एक जला हुआ बैग भी बरामद किया है. बैग को जब्त करते हुए रेल पुलिस जांच में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर जख्मी यात्री को उतारने के बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन को गणतंव्य स्थान की और रवाना कर दिया.

एफएसएल की टीम भी कार्रवाई में जुटी है- रेल डीएसपी

इस संबंध में रेल डीएसपी नवीन कुमार का बताना है कि ट्रेन की बोगी में रखी बैग में आवाज हुई. इस दौरान उससे निकली चिंगारी के कारण अफरा-तफरी मच गई. इसमें एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, जांच के लिए एफएसएल की टीम भी कार्रवाई में जुटी है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर यह धमाका किस कारण हुआ था.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नालंदा में रेलवे लाइन किनारे से पति और पत्नी का शव बरामद, बाजार करने गए थे दंपति, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget