एक्सप्लोरर

Bihar News: सीतामढ़ी में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विरोध, 'भाजयुमो' ने दिखाए काले झंडे, हिरासत में लिए गए दो युवक

Chandrashekhar News: सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का विरोध का सामना करना पड़ा.

सीतामढ़ी: जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काला झंडा (Sitamarhi News) दिखाया. इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. शिक्षा मंत्री शहर स्थित श्री राधे कृष्ण गोयनका कॉलेज में एक कार्यक्रम के सिलसिले में शामिल होने के लिए आए थे. इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहले तो उनके खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद में उनको काला झंडा दिखाया.

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे शिक्षा मंत्री

मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रिंस तिवारी समेत दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित था. सीतामढ़ी में बुधवार को दो मंत्रियों का कार्यक्रम निर्धारित था. समाहरणालय में एक ओर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भवन निर्माण मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी बैठक में शमिल हो रहे थे, तो दूसरी ओर शहर के गोयनका कॉलेज परिसर में शिक्षा मंत्री दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी भरकम काफिले के साथ आ रहे थे. इस बीच उन्हें काला झंडा दिखा दिया गया.

रामचरितमानस पर टिप्पणी कर चर्चा में हैं

गौरतलब है कि हाल के दिनों मे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस पर अपने विवादित बयान को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग के कड़े अफसर केके पाठक से भी इनकी शीत युद्ध हो चुकी है, जिसकी वजह से पिछले लंबे अरसे से शिक्षा मंत्री का संबंध विवादों से चोली दामन का रहा है.

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: CM नीतीश के समर्थन पर जीतन राम मांझी ने दिया धन्यवाद, विरोध पर लालू-राबड़ी को दिखाया आईना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget