एक्सप्लोरर

BJP ने बिना नाम लिए LJP को दी धमकी- 'PM मोदी के चेहरे का इस्तेमाल किया तो दर्ज करेंगे FIR'

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को बीजेपी ने बुधवार को बिना नाम लिए चेतावनी दी है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करना बंद करें.

पटना: एनडीए से किनारा कर चुके एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को बीजेपी ने बुधवार को बिना नाम लिए चेतावनी दी है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करना बंद करें. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो बीजेपी एफआईआर दर्ज कराएगी. बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उन्होंने आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही है.

संजय जायसवाल ने कही यह बात

उन्होंने कहा कि एनडीए से बाहर का कोई भी उम्मीदवार पीएम मोदी के चेहरे का इस्तेमाल नहीं कर सकता. अगर कोई उनके चेहरे का कोई इस्तेमाल करेगा तो बीजेपी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी. पीएम मोदी हमारे स्टार प्रचारक हैं ऐसे में उनके चेहरे का एनडीए से बाहर कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता.

सुशील मोदी ने कही थी यह बात

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री की फोटो इस्तेमाल करने के संबंध में सुशील मोदी ने कहा था कि आवश्यकता पड़ेगी तो इस संबंध में चुनाव आयोग को हमलोग लिख कर देंगे क्योंकि बहुत सारे निर्दलीय प्रत्याशी और अन्य जो कई दल बने हैं जो बिहार के मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में हमलोग चुनाव आयोग को लिखकर देंगे कि जो चार दल एनडीए से चुनाव लड़ रहे हैं, यही लोग केवल प्रधानमंत्री के फोटो का इस्तेमाल करेंगे. अन्य कोई इस्तेमाल करता है तो आयोग कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं.

एलजेपी ने कही थी यह बात

हालांकि इस संबंध में एलजेपी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के हैं. वो हमारे लिए विकास के मॉडल हैं. हम उन्हें विकसित देश के विचार के रूप में देखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रतीक हैं. हम उनका इस्तेमाल नहीं बल्कि हम उनके विचारों को लेकर देश दुनिया में जाऐंगे. हम बिहारियों के नाज के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री भी उन्हें सम्मान दिलाना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
Live: JDU की बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget