एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी नेता का CM नीतीश कुमार पर तंज- 'सासाराम और बिहार शरीफ जल रहा है, CM मना रहे जश्न-ए-इफ्तार'

Iftar Party in Patna: बीजेपी नेता डॉ. निखिल आनंद ने नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंशी बजा रहा था. उसी तरह बिहार के सीएम जश्ने इफ्तार मना रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इफ्तार पार्टी में जाना बीजेपी (BJP) नेताओं को हजम नहीं हो पा रहा है. राज्य के दो शहरों में तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी (Iftar Party) में शामिल होने पर बीजेपी नेता ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है. 

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंशी बजा रहा था. ठीक उसी तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जश्ने इफ्तार मना रहे हैं, जब बिहार दंगों की आग में झुलस रहा है. 

लाल किले वाले पोस्टर पर भी किया अटैक

जश्ने इफ्तार के बैकग्राउंड में लाल किला की आकृति पर भी उन्होंने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जश्ने इफ्तार के बैकग्राउंड में लाल किला की ऐसी तस्वीर लगाई हुई है, जैसे मिस्टर यूटर्न नीतीश कुमार कल ही झंडा फहराने जा रहे हैं. नीतीश कुमार का यह दिवास्वप्न कभी पूरा नहीं होगा. मुख्यमंत्री को शर्म भी नहीं आती है कि बिहार को दंगों की आग में धकेल कर हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है. खुद उनके गृह क्षेत्र नालंदा में दंगा भड़का है और वे पार्टी कर रहे हैं. 

शाह को रोकने के लिए दंगा भड़काने का लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि सासाराम में बीजेपी की ओर से आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह को रोकने के लिए नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य प्रायोजित दंगा भड़काया गया. कितना दुखद पहलू है कि सम्राट अशोक की जयंती रोकने के लिए आम जनजीवन को दांव पर लगाकर दंगा भड़काया गया. नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक और उनकी महान विरासत का अपमान किया है. बिहार की जनता को मौके की तलाश है, जब नीतीश कुमार रसातल के गर्त में धकेल दिए जाएंगे. बिहार की जनता सम्राट अशोक के अपमान का बदला जरूर चुकाएगी. 

चुनावों के लेकर की ये भविष्यवाणी

अभी भी मौका है कि नीतीश कुमार इस्तीफा देकर आश्रम प्रस्थान कर जाएं. इसके साथ ही उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2024 और 2025 के चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा. भारतीय जनता पार्टी 2024 में 40 की 40 सीटें जीतेगी और 2025 में 200 से भी ज्यादा सीटें लाकर बड़ी बहुमत की सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Violence: बिहार सरकार ने विधानसभा में दी हिंसा पर जानकारी, बताया- सासाराम और बिहार शरीफ ही नहीं यहां भी हुआ टकराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget