एक्सप्लोरर

तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने पर अभी सस्पेंस! विजय चौधरी के बयान पर BJP ने ली चुटकी, कहा- सीएम जो कहते हैं वो करते नहीं

Bihar Politics: वित्त मंत्री विजय चौधरी के एक बयान के बाद बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने इसको लेकर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.

पटना: बिहार में इन दिनों बीजेपी (BJP) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर आक्रामक है. बीजेपी हर तरफ से नीतीश कुमार को घेर रही है. अब वित्त मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chowdhary) के बयान के बाद बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरजेडी के साथ नीतीश कुमार ने जब सरकार बनाई तो उस समय आरजेडी और जेडीयू में डील हुई थी, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को जल्द मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा, लेकिन विजय चौधरी अब कह रहे हैं कि ये जनता तय करेगी. इससे तय हो गया कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते नहीं हैं. 

निखिल आनंद ने नीतीश कुमार पर हमला बोला

निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार में आरसीपी सिंह को मंत्री बनवाया था, जिससे ललन सिंह नाराज हो गए तो उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का जेडीयू में विलय नीतीश ने ही कराया. नीतीश कुमार ने तब उपेंद्र कुशवाहा को अपना उत्तराधिकारी बताया था. अभी नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को चौराहे पर खड़ा कर दिया है. 

हेलीकॉप्टर का मुद्दा पकड़ा तूल

आगे बीजेपी प्रवक्ता ने हेलीकॉप्टर और जेट की होने वाली खरीदारी पर विजय चौधरी के दिए बयान पर कहा कि नीतीश कुमार 17 सालों से केंद्र सरकार के पैसे को इधर से उधर कर रहे हैं. इसे लेकर वे श्वेत पत्र जारी करें. वहीं, बीजेपी के आरोपों पर जेडीयू से वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जेट खरीदने वाले मुद्दे को बीजेपी राजनीतिक रूप दे रही. ये उनकी विकृत राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है. नीतीश कुमार हमेशा से सरकारी चीजों का दुरुपयोग नहीं करने के लिए जाने जाते हैं. यहां तक कि वो अपने आवास से पार्टी ऑफिस भी राजनीतिक कार्यों के लिए निजी वाहन से आते जाते हैं. ऐसे में बीजेपी उन पर ये गंदे आरोप लगा रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget