एक्सप्लोरर

BJP ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- काश जुबान की ही तरह उनका दिमाग भी होता 'तेज'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बताएं कि एक इंसान और जनप्रतिनिधि होने के नाते कोरोना संकट में आम लोगों के लिए उन्होंने क्या किया? इस आपदा काल में भी अपनी सियासी लाभ के लिए ये लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं.

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है.  रोजाना सैकड़ों नए केस सामने आ रहे हैं. इधर, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी फिर एक बार नाकाफी साबित हो रही है. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य की एनडीए सरकार को घेर रहे हैं. इधर, सत्ताधारी दल के नेता उनके वार पर पलटवार कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को बिहार बीजेपी ने उनपर निशाना साधा है. 

काश उनका दिमाग भी होता 'तेज'

बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बयान जारी करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने टिन का चश्मा पहन रखा हैं, इसलिए उन्हें न कुछ दिखता है और न ही कुछ समझ में आता है. तेजस्वी की जितनी तेज जुबान है, काश उतना ही तेज उनका दिमाग भी होता, तो असलियत उन्हें समझ में आ जाती. 

लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं तेजस्वी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, " नेता प्रतिपक्ष बताएं कि एक इंसान और जनप्रतिनिधि होने के नाते कोरोना संकट में आम लोगों के लिए उन्होंने क्या किया? इस आपदा काल में भी अपनी सियासी लाभ के लिए ये लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं. राज्य की एनडीए सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम, कोरोना के मरीजों का बेहतर इलाज और टीकाकरण तत्परता के साथ कर रही है."

हाईस्कूल में दाखिला लेेकर करें अच्छी पढ़ाई

उन्होंने कहा, " सरकार की तत्परता का ही नतीजा है कि दूसरे अन्य राज्यों से बिहार की स्थिति बेहतर है. राष्ट्रीय औसत से राज्य का रिकवरी रेट ज्यादा है. अगर ये सब बात नेता प्रतिपक्ष को नहीं समझ आती, तो उनके बौद्धिक स्तर का दोष है. वे किसी हाईस्कूल में दाखिला लेकर पहले अच्छी तरह पढ़ाई करें."

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Update: IGIMS में बढ़ाई गई बेड और वेंटिलेटर की सुविधा, ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध

स्वास्थ्यकर्मियों ने कचरे के ढेर पर फेंका लावारिश शव, कुत्तों और सुअरों ने बनाया निवाला, वीडियो VIRAL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget