एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के विरोध पर सुशील मोदी ने ललन सिंह से की इस्तीफे की मांग, CM से पूछे 6 सवाल

New Parliament Building: बिहार की राजनीति में इन सुशील मोदी चर्चा में आ गए हैं. वहीं, विपक्ष के नए संसद भवन के विरोध पर सुशील मोदी ने महगठबंधन को घेरा.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शुक्रवार को कहा कि नए संसद भवन (New Parliament Building) का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का निर्देश चाहने वालों की याचिका जब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खारिज कर दी, तब भी क्या विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहेगा?उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार दूसरी बार निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों नये संसद भवन के उद्घाटन का अनर्गल विरोध करने वाले नीतीश कुमार और ललन सिंह (Lalan Singh) बतायें कि उन्हें ब्रिटिश दासता का प्रतीक पुराना ल्युटियन संसद भवन ही क्यों पसंद है? यदि हिम्मत है तो उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का निर्णय करने वाले जेडीयू सहित सभी 19 दलों के सांसद इस्तीफा दें. ललन सिंह कब इस्तीफा दे रहे हैं? 

सुशील मोदी ने बहिष्कार करने वालों से पूछे कई सवाल

1. नीतीश कुमार ने नए विधानमंडल भवन का उद्घाटन राज्यपाल से क्यों नहीं कराया?

2. जब सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर विधान सभा के भवनों का उद्घाटन किया, तब राज्यपालों की उपेक्षा क्यों की गई? 

3. कांग्रेसशासित आधा दर्जन राज्यों में सरकारी भवनों के शिलान्यास/ उद्घाटन में राज्यपाल बुलाए तक नहीं जाते, क्यों? 

4.  कांग्रेस ने 1975 में संसद की एनेक्सी का उद्घाटन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से क्यों कराया था? 

5. 1987 में संसद के पुस्तकालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से क्यों कराया गया? 

6. जब तक कांग्रेस और उसके समर्थन से बनी सरकारें केंद्र में रहीं, तब कभी राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने का विचार क्यों नहीं आया? 

पीएम मोदी से ईर्ष्या रखने वाले विपक्षी दल हताशा हैं- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से ईर्ष्या रखने वाले विपक्षी दल पहले नए संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) के शिलान्यास और फिर उसमें स्थापित अशोक स्तम्भ के शेरों की आकृति के बहाने अपनी हताशा जाहिर कर चुके हैं. अब उन्हें चोल वंश के राजदंड सेंगोल में नंदी की आकृति पर भी आपत्ति हो रही है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: 'इसमें अगर पड़िएगा तो…', नीतीश कुमार पर खूब बरसे आरसीपी सिंह, विरोधियों को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget