एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को भारत माता की जय बोलना भी सांप्रदायिक लगता है', सरकार पर BJP का तीखा हमला

Sushil Kumar Modi Statement: बिहार में अब राष्ट्रगीत के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इसको लेकर बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को घेरा.

पटना: विधान मंडल (Bihar Assembly) में राष्ट्रगीत (National Anthem) को लेकर बिहार की राजनीति में बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे पर बीजेपी (BJP) ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार को कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान जिस 'वंदे मातरम् ' का जय घोष कर क्रांतिकारियों ने संघर्ष और उत्सर्ग की ऊर्जा पाई, उसके गायन को नीतीश कुमार ने वोट बैंक की राजनीति के दबाव में बंद करा दिया. उन्हें  'भारत माता की जय' बोलना भी सांप्रदायिक लगता है.

राष्ट्रगीत पर शुरू हुई राजनीति

सुशील मोदी ने कहा कि संसद सत्र का शुभारंभ राष्ट्रगान 'जन गण मन' से और समापन राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से करने की परंपरा 1992 में कांग्रेस सरकार के समय से अब तक जारी है. बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में यह संसदीय परम्परा एनडीए सरकार के समय शुरू हुई लेकिन बीजेपी को धोखा देकर आरजेडी के साथ जाते ही नीतीश कुमार ने समापन सत्र में 'वंदे मातरम्' को बंद करा दिया. 

'राज्य गीत पर कोई आपत्ति नहीं'

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के राज्य गीत पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन यह राष्ट्रगीत का स्थान नहीं ले सकता. नीतीश कुमार ने एक वर्ग विशेष को खुश कर सत्ता में आजीवन बने रहने की मंशा से राष्ट्र गीत का तिरस्कार किया. अब नीतीश कुमार एक वर्ग के दुराग्रही दबाव में चाहे राष्ट्रगीत बंद कराएं, चाहे राम भक्तों पर पत्थरबाजी करने वालों को बचाते रहें लेकिन बिहार में अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी.

बीजेपी कार्यकर्ताओं को सुशील मोदी ने दी बधाई

बीजेपी के स्थापना दिवस पर सुशील मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि देश भक्ति को दलगत चुनावी राजनीति से ऊपर रखने की वजह से ही हमारे लिए वोट बैंक नहीं, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ,राष्ट्र ध्वज और देशहित सर्वोपरि है. यही प्रेरक शक्ति बीजेपी को दूसरे दलों से भिन्न और विश्वसनीय बनाती है.

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अर्जी में की ये मांग, तमिलनाडु मामले में यूट्यूबर की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget