एक्सप्लोरर

Ambedkar Jayanti: 'लालू राज में अनुसूचित जाति को मूली-गाजर की तरह काटा गया, आज वो भी...', BJP का RJD पर हमला

Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बाबा साहेब को कांग्रेस की तरफ से कभी सम्मान नहीं मिला. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न से भी वंचित रखा.

पटना: शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary), राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) समेत कई नेता शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बाबा साहेब को कांग्रेस की तरफ से कभी सम्मान नहीं मिला. बाबा साहेब जब चुनाव लड़े थे तो कांग्रेस ने उन्हे हराने का काम किया. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न से भी वंचित रखा.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 1982 में जब बीजेपी के सहयोग से वीपी सिंह की सरकार बनी तो भारत रत्न दिया गया. केंद्रीय हॉल में जहां महापुरुषों की चित्र लगती है वहां पर भी वीपी सिंह की सरकार में ही बाबा साहेब की तस्वीर लगाई गई. ये कांग्रेस की मानसिकता को दरसाता है. आज नीतीश कुमार इसी कांग्रेस के साथ सरकार में हैं.

'आरजेडी के कार्यकाल में हुए नरसंहार'

लालू की पार्टी पर हमला करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश की दूसरी सहयोगी पार्टी आरजेडी के कार्यकाल में कई नरसंहार हुए हैं. आरजेडी के राज में एक दर्जन से अधिक नरसंहार करवाया गया. इनके राज में अनुसूचित जाति के लोगों को मूली गाजर की तरह काटा गया है. वो लोग भी आज बाबा साहेब की जयंती मना रहे हैं. 2005 में जब हमारी पार्टी सरकार में आई तो अनुसूचित जाति को सुरक्षा दी गई.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत में बाबा साहेब को भगवान की तरह पूजा जाता है. ये लोग बीजेपी पर आरोप लगाते हैं कि बीजेपी आरक्षण के खिलाफ में है. आपको बता देना चाहता हूं कि आरजेडी ने 15 वर्षों तक बिहार में शासन किया और खुद को अनुसूचित जाति का मसीहा बताते हैं, लेकिन आज तक लालू यादव ने किसको आरक्षण देने का काम किया है ये बताएं. जब केंद्र में अटल बिहारी की सरकार थी तो हमने नकदी में आरक्षण देने का काम शुरू किया.

सम्राट चौधरी ने बिहार में हो रही जातीय जनगणना पर कहा कि इसमें भी बीजेपी का बहुत बड़ा योगदान है. जब जातीय जनगणना की बात हो रही थी तो उस वक्त हम लोग सरकार में थे और हमारे 16 मंत्री थे. जेडीयू के 12 मंत्री थे. सरकार में हमारे दो उपमुख्यमंत्री थे और हमने जातीय जनगणना का समर्थन किया. इसी का नतीजा है कि आज बिहार में जातीय जनगणना हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'नीतीश बाबू आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे! P से पलटी, M से मार...', बिहार के सीएम पर किसका फूटा गुस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget