एक्सप्लोरर

BJP प्रवक्ता को मारी गई गोली, संजय जायसवाल ने CM नीतीश को लेकर कही बड़ी बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कानून व्यवस्था की चिंता कर रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर की मॉनिटरिंग नीतीश कुमार के हाथों में है और जल्द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा.

पटना: बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार को अपराधियों ने बीजेपी प्रवक्ता अफजल शम्सी को दिनदहाड़े गोली मार दी. इस घटना के बाद फिर एक बार सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इन सब के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रवक्ता को गोली मारे जाने की घटना वाकई दुखद है. लेकिन सीएम नीतीश खुद सूबे के कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग कट रहे हैं. अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे.

सीएम नीतीश के हाथ में है कानून व्यवस्था

दिनदहाड़े बीजेपी प्रवक्ता को गोली मारे जाने की घटना के बाद सफाई देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कानून व्यवस्था की चिंता कर रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर की मॉनिटरिंग नीतीश कुमार के हाथों में है और जल्द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा.

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुंगेर के जिला अध्यक्ष से उनकी बात हुई है. शम्सी जी ठीक हैं. संजय जयसवाल ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद डीजीपी से बात की है. डीजीपी ने उन्हें अपराधियों के जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है.

सीएम नीतीश प्रशासन को दे रहे सख्त निर्देश

इधर, जब पार्टी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शम्सी जी की साथ हुई घटना दुखद है. अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, वो किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे. सूबे में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जो आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, उसके पीछे आपसी रंजिश या पुरानी कोई विवाद की बात सामने आ रही है. यह कोई संगठित अपराधी द्वारा नहीं किया जा रहा है. जबकि पहले संगठित अपराधी द्वारा नरसंहार होता था.

कॉलेज गेट पर अपराधियों ने मारी गोली

बता दें कि बीजेपी नेता बुधवार को अपनी कार से जमालपुर कॉलेज पहुंचे थे, जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएम रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी अनुसार फिलहाल शम्सी खतरे से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें- 

क्या बिहार में 'बाहरी नेताओं' के सहारे पार्टी को मजबूत करने में जुटे BJP-JDU? RJD को बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget