एक्सप्लोरर

Bihar: ‘जगंलराज के शूरवीरों की बेचैन आत्माएं...’, RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर BJP का पलटवार

Bihar Politics: बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जन्मदिन पर अपने चाचा (नीतीश कुमार) को बधाई दिजिए, बददुआ नहीं. आपकी सेहत के लिए यही अच्छा होगा.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की मानसिक स्थिति इन दिनों गड़बड़ा गई है. बिहार में स्थापित सुशासन और कानून का राज उन्हें अपच किए हुए है. जगंलराज के शूरवीरों का कुछ चल नहीं रहा है इसलिए उनकी बेचैन आत्माएं भटक रही हैं. 20 वर्षों के नीतीश राज में बिहार में हुई तरक्की तेजस्वी यादव को दिख नहीं रही है. युवाओं की किस टोली ने जंगलराज को फिर से स्थापित करने की ठानी है, जरा तेजस्वी खुलकर बताएं.

‘क्या मुंह लेकर जनता के बीच जाएंगे’
प्रभाकर मिश्रा ने आगे कहा कि हालात तो ये हैं कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से अति प्रसन्न है और विकास की तेज रफ्तार को ही चाहती है. जनता की यहीं बात तेजस्वी यादव को परेशान किए हुए है कि विधानसभा चुनाव में क्या मुंह लेकर जनता के बीच जाएंगे.

उन्होंने कहा कि आपके (तेजस्वी) कहने और चाहने से कुछ होना-जाना नहीं है. क्योंकि आप और आपकी पार्टी अपने कारनामों की वजह से जनता की नजर में गिर चुके हैं. जन्मदिन पर अपने चाचा (सीएम नीतीश कुमार) को बधाई दिजिए, तोहफा दिजिए. बद्दुआ नहीं, आपकी सेहत के लिए यही अच्छा होगा तेजस्वी यादव.

क्या बोले थे तेजस्वी यादव?
दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि नीतीश सरकार ने 20 सालों में बिहार के हर गांव, गली-टोला में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन को प्रदूषण की तरह फैला दिया है. नीतीश और बीजेपी सरकार ने 20 सालों में 2 पीढ़ियों के जीवन को बर्बाद कर दिया है. ये सरकार बिहारवासियों के लिए भी बोझ बन गई है. इसलिए इसे बदलना जरूरी है. बिहार की युवाओं ने ठान लिया है कि 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर और बीमार सरकार को हटाकर नई सोच और नए विजन वाली सरकार को लाएंगे और नया बिहार बनाएंगे. तेजस्वी यादव के इसी बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है.

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘नीतीश-BJP सरकार ने 20 सालों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया’, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget