एक्सप्लोरर

Bihar By-Polls Result: BJP का RJD पर हमला- लालू यादव को 'दांव' पर लगाने का नहीं मिलेगा फायदा, जनता खोल देगी पोल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जीत से पहले ही जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. इधर, बीजेपी ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

Bihar By-Polls Result: बिहार के दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का आज परिणाम घोषित होगा. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में मतों की गिनती जारी है. अभी तक के जो रुझान आए हैं, उसमें तारापुर सीट से आरजेडी (RJD) बढ़त हासिल करती हुई नजर आ रही है, जबकि कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू (JDU) का दबदबा कायम है. हालांकि, अभी कई राउंड वोटों की गिनती बाकी है. ऐसे में अंतिम परिणाम के लिए अभी इंतजार करना होगा. हालांकि, चुनाव परिणाम से पहले ही वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है.

बीजेपी ने आरजेडी पर साधा निशाना 

बीजेपी (BJP) ने राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा है. पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने ट्वीट कर कहा है, " बिहार विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी का प्रोपगैंडा फेल हो जाएगा. उपचुनाव में जितना जोर लगाना था, आरजेडी ने कांग्रेस (Congress) और एलजेपी चिराग गुट के साथ तारापुर और कुशेश्वरस्थान में मिलकर लगा लिया है. आरजेडी ने बीमार लालू यादव (Lalu Yadav) को भी चुनाव में दांव पर लगाया फिर भी चुनाव परिणाम विपक्ष की पोल खोल देगा."

Bihar News: दरभंगा में CM नीतीश कुमार पर बरसे तेजस्वी यादव, चुनाव परिणाम आने से पहले लगाया बड़ा आरोप

 

इधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने जीत से पहले ही जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बधाई दी है. पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) ने दावा किया है कि उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से पार्टी उम्मीदवार की जीत तय है. इधर, जीत की घोषणा के आधार पर मांझी ने सीएम नीतीश को बधाई देते हुए ट्वीट भी कर दिया. हालांकि, तारापुर सीट को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है. मांझी ने कहा कि मांझी ही नैया पार लगाएंगे.

 

मांझी ने ट्वीट कर कहा है, " बिहार सहित देश के तमाम मांझी, भुइयां, सदा को कुशेश्वरस्थान उपचुनाव जीत की अग्रिम बधाई. इस जीत ने बता दिया कि कौन किसके साथ है.  इसे कहते हैं मांझी की ताकत. वो कहते हैं ना "मांझी ही बेड़ा पार लगाएगा.”

यह भी पढ़ें -

Bihar By-election Result Live Updates: तारापुर से RJD तो कुशेश्वर स्थान से JDU आगे, देखें वोटों की संख्या

Bihar News: निगरानी की टीम ने बेतिया के सीओ को गिरफ्तार किया, धनतेरस के दिन ले रहे थे ढाई लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget