एक्सप्लोरर

BJP Reaction: विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार को बताया मौकापरस्त, कहा- अब वो रीजनल के साथ सीजनल भी हो गए

Vijay Sinha Statement: विजय सिन्हा इन दिनों नीतीश सरकार पर कई सवाल उठा रहे हैं. नीतीश कुमार को लेकर काफी आक्रामक हैं. रविवार को एक बार फिर नीतीश कुमार पर उन्होंने हमला बोला.

पटना: पीएम उम्मीदवार को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिए बयान पर बिहार में बीजेपी (BJP) एक्टिव हो गई है. इस बयान के बाद बीजेपी के नेता नीतीश कुमार पर तंज कस रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार कहा है कि रीजनल और सीजनल नेता नीतीश कुमार अब तक कंधों की सवारी करके ही पद पाते रहे हैं. 2013 में जब बीजेपी से अलग होकर 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने ताल ठोका तो औकात पता चल गई थी. महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा था. मौकापरस्ती के मास्टर नीतीश कुमार मौसम की तरह बदलते-बदलते अब रीजनल के साथ सीजनल नेता भी हो गए हैं.

'हताशा होकर नीतीश कुमार पीएम रेस हो गए बाहर'

विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां नीतीश कुमार को भाव नहीं दी रही है. इससे हताशा होकर नीतीश कुमार ने अपने को पीएम रेस से बाहर कर लिया. कुछ महीने पहले कांग्रेस की सोनिया गांधी से लालू प्रसाद के साथ मिलने की औपचारिकता के साथ कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बावजूद नीतीश कुमार को किसी ने तव्वजो नहीं दिया. नीतीश कुमार आज जिस आरएसएस और बीजेपी पर स्तरहीन टिप्पणी कर रहे हैं उसने ही उन्हें 2000 में मात्र 7 विधायकों और 2020 में तीसरे स्थान पर आने वाली पार्टी के नेता को सीएम की कुर्सी पर बैठाया.

नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि राहुल गांधी ही पीएम पद के उम्मीदवार होंगे. इससे नीतीश कुमार के पीएम बनने की महत्वाकांक्षा की न केवल भ्रूण हत्या हो गई, बल्कि उनके देशव्यापी अभियान की शुरुआत से पहले ही हवा निकल गई. अपने नए साथी आरजेडी और कांग्रेस को खुश करने के लिए ही दो दिन पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने आरएसएस और उस बीजेपी पर ओछी टिप्पणी की थी, जिसके कंधे पर सवारी कर न केवल अपना कद बढ़ाया बल्कि केंद्र से लेकर राज्य तक में पद पाते रहे. दरअसल, नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, उन्हें न अब देश और न बिहार की जनता ही स्वीकार करेगी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar ने नये साल के पहले दिन RSS पर बोला हमला, कहा - 'आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget