एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, बोले- कुछ लोग NDA में सेंध लगाना चाहते हैं

जेपी नड्डा ने बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं, वो चाहते हैं कि हमारे बीच सेंध लगे. वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की तारीफ करते हैं.

औरंगाबाद: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को लोजपा नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग षड्यंत्र करके राजग में सेंध लगाना चाहते हैं लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध एकजुट है. लेकिन, हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है.

कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं नड्डा ने औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, ''कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं, वो चाहते हैं कि हमारे बीच सेंध लगे. वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की तारीफ करते हैं.'' उन्होंने कहा कि, ''हमें याद रखना कि एनडीए एक है. भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम पार्टी... यही राजग है. ऐसे में हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है.''

भाजपा के प्रति नरम हैं चिराग गौरतलब है कि बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के बाद भी चिराग, भाजपा के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. हाल ही में चिराग ने खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'हनुमान' बताया था.

नीतीश कुमार ने नहीं किया काम चिराग पासवान ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के छह साल के काम को गिनाकर कर ही बन सकते हैं क्योंकि पिछले पांच साल में उन्होंने खुद कोई काम नहीं किया. लोजपा नेता ने नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया था.

राजद पर साधा निशाना विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, ''ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई थी. गुंडागर्दी चरम पर थी, अपरहण एक उद्योग बन गया था. बिहार पलायन कर रहा था और आज ये लोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं.''

राजद का चरित्र अभी तक नहीं बदला तेजस्वी यादव की पार्टी पर प्रहार जारी रखते हुए नड्डा ने कहा कि जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई, प्रदेश में अपहरण उद्योग चलाया, लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया.....वे क्या बिहार का विकास करेंगे? उन्होंने कहा कि, ''लालू जी के वक्त में गरीब, समृद्ध, शिक्षित सभी ने मजबूरी में बिहार से दूरी बना ली. राजद का चरित्र अभी तक नहीं बदला है.''

बिहार ने विकास की गति पकड़ी है नड्डा ने कहा कि, ''जब से राजग के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन हुआ है तब से बिहार ने विकास की तीव्र गति पकड़ी है. मैं व्यक्तिगत रूप ने बिहार की मिट्टी को पहचानता हूं और इसीलिए कह सकता हूं कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लिए जरूरी है.'' उन्होंने कहा कि, ''जो देश को खंडित करना चाहते हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके साथ सीटों का बंटवारा कर लिया. माले ने राजद को हाइजेक कर लिया.''

बाहुबली शहाबुद्दीन का किया जिक्र राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे. उन्होंने इस संदर्भ में बाहुबली शहाबुद्दीन का भी जिक्र किया और कहा कि नीतीश के आने के बाद अपराध पर लगाम लगी. नड्डा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी पर साधा निशाना भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखने के लिये राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते है. उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयानों की भी निंदा की.

66 लाख लोगों तक बिजली पहुंचाई गई बिहार में विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले दो घंटे ही बिजली आने पर हम खुश हो जाते थे और किसान तब जनरेटर लगाकर अपनी जरूरत पूरी करता था. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आने के बाद बिहार में करीब 66 लाख लोगों तक बिजली पहुंचाई गई है.

राजनीति में बदलाव आया है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, ''चुनाव में हमारे उम्मीदवार विकास की बात करते हैं. सरकार की उपलब्धियां बताते हैं. लेकिन 15 साल पहले जब बिहार में कोई चुनावी सभा करता था तो जाति, धर्म की बात होती थी, समाज को बांटने की बात होती थी. नरेन्द्र मोदी के आने के बाद राजनीति में ये बदलाव आया है.''

यह भी पढ़ें:

आगरा: ताजमहल में हिंदूवादी संगठन के युवकों ने फहराया भगवा झंडा, किया शिव चालीसा का पाठ

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का दावा- काफिले पर हुई फायरिंग, पुलिस ने कही बड़ी बात, मुकदमा दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget