एक्सप्लोरर

Patna News: सम्राट चौधरी के स्वागत में पहुंचे बीजेपी के कई दिग्गज, कहा- 40 सीटों पर जीत वाला 'फार्मूला' हो गया है तय

Nityanand Rai Statement: पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता खुश दिख रहे थे. वहीं, सम्राट चौधरी को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बयान दिया.

पटना: बिहार बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के बाद आज पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर नए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया. पटना एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी को बधाई देने के लिए बीजेपी (BJP) के कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे हुए थे. वहीं, इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि सम्राट चौधरी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है. इसको लेकर जनता में उमंग है. वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में 40 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी.

सम्राट चौधरी संगठन को मजबूत करने में सक्षम हैं- नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार बीजेपी में सम्राट चौधरी को लेकर लिए गए फैसले से समर्थकों में खुशी है. सम्राट चौधरी संगठन को मजबूत करने में सक्षम हैं. वहीं, इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव में प्रभाव को लेकर किए गए सवाल पर नित्यानंद राय के साथ-साथ पूर्व मंत्री शहनाज हुसैन ने भी कहा कि बीजेपी बिहार में 40 में 40 सीटों पर जीतेगी.

समर्थकों ने किया स्वागत

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सहित बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. इस दौरान बीजेपी के समर्थक गुलाब के फूल, मखाने की माला और पाग पहनाकर अपने-अपने अंदाज में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.

सम्राट चौधरी उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं

बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वह 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. चौधरी 54 वर्ष के हैं और 2018 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके कद में लगातार इजाफा हुआ है. कभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के करीबी रहे, सम्राट चौधरी ने वर्ष 2014 में राष्ट्रीय जनता दल  छोड़कर जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया था.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नौकरी का पिटारा लेकर आ रहीं कई कंपनियां, 28 मार्च को नवादा ITI मैदान में लगाया जाएगा रोजगार मेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget