एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में क्या लगेगा राष्ट्रपति शासन? नीरज बबलू ने ममता बनर्जी को घेरा

Kolkata Murder Case: कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से रेप और हत्या की घटना को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी के मंत्री नीरज बबलू ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी.

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या मामले को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार निशाने पर आ गई है. वहीं, इस घटना को लेकर पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बंगाल में स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. वहां कानून का राज नहीं है, अपराधी नियंत्रण से बाहर हैं. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करना जरूरी है.

कोलकाता में हुई है रेप की घटना

बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अंदर शुक्रवार की सुबह परास्नातक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव मिला था. शव अर्धनग्न पाया गया था. चिकित्सक से बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो अस्पताल परिसर में अक्सर आने वाला एक बाहरी व्यक्ति था. अदालत ने आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन

इस घटना के बाद पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं. छात्र संगठन आक्रोशत हैं. देश के कई अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने कार्य करा बहिष्कार कर दिया है, जिससे ओपीडी सेवा भी ठप है. आंदोलनकारी चिकित्सकों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की. वहीं, महिला डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने संबंधी कम से कम तीन जनहित याचिकाओं पर मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी.

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

इस घटना की जांच को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में नाकाम रहती है, तो हम मामले को सीबीआई को सौंप देंगे।. हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी की सफलता दर बहुत कम है. बनर्जी ने कहा कि मृतक डॉक्टर के परिवार वालों को संदेह है कि इसमें कोई भीतर का व्यक्ति शामिल है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस से कहा है कि यदि किसी के खिलाफ ऐसा कोई संदेह है तो उनसे (पीड़िता के दोस्तों और अन्य लोगों से) पूछताछ की जानी चाहिए.

ये भी पढे़ं: Bhagalpur Murder: भागलपुर में मिले 5 शव, दो बच्चों के साथ पत्नी और सास का गला रेता, फिर खुद फंदे से लटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget